मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। टीम का छावा यानी धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वापस आ गया है।
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से टीम को सिर्फ 1 में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले सीजन में भी टीम पॉइंट टेबल पर सबसे आखिरी स्थान पर रही थी। इस बार भी टीम लय में नहीं दिख रही थी। शायद इसका एक बड़ा कारण यह था कि जसप्रीत बुमराह अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़े थे।
बुमराह एक ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो किसी भी टीम को मजबूती दे सकते हैं और विरोधी टीम के छक्के छुड़ा सकते हैं। आईपीएल के 18वें सीजन में अभी तक बुमराह की गेंदबाजी देखने को नहीं मिली है क्योंकि वे पूरी तरह से फिट नहीं थे।
जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे में बुमराह की पीठ में ऐंठन आ गई थी, जिसके चलते सिडनी टेस्ट में उन्हें बीच मैच के गेम छोड़कर जाना पड़ा था। चोट काफी गंभीर थी जिसके चलते वे अभी तक वापसी नहीं कर पाए हैं। बुमराह टीम इंडिया के लिए न तो इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा हो पाए और न ही चैंपियंस ट्रॉफी का। अब आईपीएल 2025 में भी मुंबई इंडियंस के 4 मैच बीत गए हैं, पर बुमराह की वापसी नहीं हुई।
लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मुंबई इंडियंस और उनके फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए वापसी करने वाले हैं। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर बुमराह से जुड़े कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वे टीम के साथ दिख रहे हैं।
माना जा रहा है कि वे 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस का हिस्सा होंगे।
जसप्रीत बुमराह 2013 में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की ताकत बने थे और आज तक मुंबई इंडियंस की ओर से ही खेलते आ रहे हैं। मुंबई के लिए वे अब तक 133 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 165 विकेट अपने नाम किए हैं। बुमराह बैक इंजरी की वजह से आईपीएल 2023 का एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।
𝑹𝑬𝑨𝑫𝒀 𝑻𝑶 𝑹𝑶𝑨𝑹 🦁#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL pic.twitter.com/oXSPWg8MVa
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 6, 2025
लातों के भूत बातों से नहीं मानते पर बवाल: योगी के बयान पर मजीद मेमन का पलटवार
दरवाजा खुलते ही सामने खड़ा था खूंखार बाघ, अटक गईं सांसें!
डीसी बनाम आरआर: सुपर ओवर में रोमांचक जीत के बाद मीम्स की बाढ़!
मंदिर में महिला की टांगों की फोटो लेते हुए पकड़े गए बुजुर्ग, जमकर हुई खरी-खोटी!
क्या टेस्ट क्रिकेट से विदा लेंगे रोहित शर्मा? कप्तान ने तोड़ी चुप्पी!
रहाणे का दर्द छलका: क्या फालतू बैटिंग की ना हमने!
आगरा में बीच सड़क पर हिंदू छात्राओं से अश्लीलता: मुस्लिम युवकों का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
KKR के बल्लेबाजों की खुली बेईमानी! BCCI की पकड़ में, मिली कड़ी सजा
पाकिस्तानी वायु सेना का मिराज विमान पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
आधी रात को मेट्रो पुल बना काल, गई ऑटो चालक की जान