प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका दौरे के अंतिम दिन, 6 अप्रैल को, अनुराधापुरा में महो-ओमानथाई रेलवे लाइन के ट्रैक अपग्रेडेशन का उद्घाटन करने और जया श्री महाबोधि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद भारत लौट आए।
श्रीलंका से लौटते समय प्रधानमंत्री मोदी को आसमान से रामसेतु के दर्शन हुए।
पीएम मोदी श्रीलंका से सीधे तमिलनाडु के रामेश्वरम पहुंचे, जहां उन्होंने समंदर पर बने पंबन वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर रामसेतु के दर्शनों की जानकारी देते हुए लिखा कि रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए।
उन्होंने आगे लिखा कि ईश्वरीय संयोग से जिस समय वे रामसेतु के दर्शन कर रहे थे, उसी समय उन्हें अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। उन्होंने प्रार्थना की कि हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे।
श्री लंका की यात्रा खत्म कर तमिलनाडु पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने रामेश्वरम में समुद्र पर बने पंबन वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाई और पुल के संचालन को देखा और जानकारी ली।
*आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे। pic.twitter.com/trG5fgfv5f
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2025
सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित, 45 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल
क्या 1964 जैसा विनाशकारी तूफान झेल पाएगा पंबन ब्रिज?
ट्रंप के टैरिफ ने मचाया कोहराम, राहुल गांधी बोले - राष्ट्रपति ने उड़ा दी स्टॉक मार्केट की धज्जियां
नेतन्याहू ट्रंप से मिले, उधर हमास का हमला: इजरायली बंकरों में दुबके
ऋतिक रोशन बने अमेरिकी इंटरनेट सनसनी, एक पोस्ट ने छेड़ी सोशल मीडिया पर बहस!
क्या यही है वो अनुशासन जिसकी बात कर रहे थे मुख्यमंत्री?: इमरान प्रतापगढ़ी का सवाल
धोनी की ड्रीम टीम: विराट-रोहित नहीं, सिर्फ ये तीन खिलाड़ी! क्यों? खुद बताया!
चोर ने चुराया बैग, महिला ने दे दिया दिल: CCTV में कैद हुआ पहली नजर का प्यार!
इंडियन आइडल जीतने के बाद मानुषी की किस्मत चमकी: गाड़ी, 25 लाख और विदेश शो!
IPL 2025: कमिंस को हार से फर्क नहीं पड़ता, लगातार हार के बाद SRH कोच विटोरी का बड़ा बयान