रामनवमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के दौरे पर हैं। थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा समाप्त करने के बाद, वे रामेश्वरम पहुंचे हैं।
कुछ ही देर में प्रधानमंत्री हाईटेक पंबन ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। वह सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाएंगे और पुल के संचालन का निरीक्षण करेंगे।
पीएम मोदी ने रामसेतु के दर्शन का एक वीडियो साझा किया है। श्रीलंका से लौटते समय उन्होंने आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन किए। उन्होंने कहा कि जिस समय वे रामसेतु के दर्शन कर रहे थे, उसी समय उन्हें अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला।
पीएम मोदी रामेश्वरम को जोड़ने वाले नए पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। तमिलनाडु में मंडपम रेलवे स्टेशन को रामेश्वरम रेलवे स्टेशन से देश के पहले वर्टिकल सस्पेंशन ब्रिज के जरिए जोड़ा गया है।
प्रधानमंत्री रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। उसके बाद, वे रामेश्वरम में ही तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
नया पंबन रेलवे ब्रिज पिछले साल नवंबर में बनकर तैयार हो गया था। दक्षिण भारत में रामेश्वरम की कनेक्टिविटी को जोड़ने वाला पंबन ब्रिज पहली बार 1914 में बना था। यह भारत का पहला समुद्र के ऊपर बना रेल पुल था। 111 साल बाद अब यह पुल नए कलेवर में तैयार है।
*आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे। pic.twitter.com/trG5fgfv5f
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2025
ड्राइवर की सारी हेकड़ी निकली, स्टाइल में गाड़ी मोड़ने की कोशिश पड़ी भारी, देखें वीडियो
होटल के कमरे में पत्नी प्रेमी संग, पति के उड़े होश!
शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के करोड़ों रुपये पल भर में डूबे
वक्फ कानून का समर्थन करने पर भड़की भीड़, बीजेपी नेता का घर फूंका
राहुल गांधी के कार्यक्रम में झूठ बोलकर जुटाई गई भीड़, नमक सत्याग्रह के नाम पर धोखा!
टीम का फील्डिंग करते समय खिलाड़ी हुआ घायल, शुभमन गिल का ईशान किशन से हंसी-मज़ाक, हुए ट्रोल
सरेराह महिला से छेड़छाड़: मंत्री का विवादित बयान, मचा बवाल
कोलकाता में रामनवमी पर बवाल: शोभायात्रा पर हमला, गाड़ियों पर पत्थरबाजी!
हैदराबाद के शेर बने भीगी बिल्ली, क्या 300 का सपना, RCB का रिकॉर्ड भी खतरे में?
कभी फ्लैट, कभी होटल: सीनियर अधिकारी की महिला कर्मचारियों ने की धुनाई, छेड़छाड़ का आरोप