इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज धमाकेदार रहा है। कई अहम पारियां खेली गई, लेकिन पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस कुछ कमजोर दिख रही है।
अब मुंबई की टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुंबई के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो गई है। यह मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी राहत की खबर है। फैंस भी खुश हैं।
मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। इस मुकाबले से पहले बुमराह ने टीम में वापसी कर ली है। इसकी जानकारी मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।
हालांकि, बुमराह की प्लेइंग 11 में जगह बन पाएगी कि नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन बुमराह मुंबई की टीम में वापस आ चुके हैं और पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं।
मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की सर्जरी के बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बेंगलुरु में रिहैब पर थे। अब उनकी टीम में वापसी हो गई है। बुमराह के आने से मुंबई की टीम में एक जान आ जाएगी।
बुमराह की गेंद खेल पाना हर बल्लेबाज के बस की बात नहीं। ऐसे में टीम और मुंबई के फैंस को एक बड़ी राहत मिली है।
जसप्रीत बुमराह मुंबई की टीम का एक अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए अब तक कुल 133 मुकाबले खेले हैं। इन 133 मुकाबलों में जसप्रीत बुमराह के नाम 165 विकेट हैं।
बुमराह डेथ ओवर्स में काफी शानदार गेंदबाजी करते हैं और विरोधी टीम को रन न बनने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसे में उनकी वापसी मुंबई के लिए काफी बड़ी मानी जा रही है। हालांकि, प्लेइंग इलेवन को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है।
The King of the jungle is back in his kingdom 🦁🔥#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai pic.twitter.com/oZMIiSiEm5
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 6, 2025
तेजस्वी पर दबाव? राहुल गांधी के बिहार दौरे का बीजेपी नेता ने बताया असली मकसद
IPL 2025: राठी का नोटबुक सेलिब्रेशन क्यों बना BCCI के लिए सजा का कारण?
वक्फ कानून का समर्थन करने पर भड़की भीड़, बीजेपी नेता का घर फूंका
तुर्रम खां की रंगबाजी निकली हवा, सांप ने काटा मुंह!
शुभमन गिल: पहले आंख मारी, फिर गेंदबाजों को धोया, पहली बार किया ऐसा कमाल!
बंगाल में रामनवमी जुलूस पर हमला! भाजपा सांसद का ममता सरकार पर आरोप
धार्मिक भेदभाव ने ली जान: मुस्लिम प्रेमी ने हिन्दू प्रेमिका के दुपट्टे से लगाई फांसी
विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में राहुल गांधी की यात्रा, कन्हैया के साथ पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा
IPL 2025: पंजाब को हराने वाले संदीप को प्रीति जिंटा का स्नेहिल आलिंगन, वीडियो वायरल
ऋतिक रोशन बने अमेरिकी इंटरनेट सनसनी, एक पोस्ट ने छेड़ी सोशल मीडिया पर बहस!