बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
राहुल गांधी आज बेगूसराय पहुंचे और कन्हैया कुमार की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में हिस्सा लिया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी के इस दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बिहार की बर्बादी के लिए कांग्रेस को भी जिम्मेदार मानना चाहिए।
शाहनवाज हुसैन ने कहा, राहुल गांधी बेगूसराय में पदयात्रा में शामिल हुए हैं और सफेद टी-शर्ट में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि बिहार की बर्बादी के लिए कांग्रेस भी उतनी ही जिम्मेदार है। जब कांग्रेस हुकूमत में थी, तो उसने सिर्फ दंगे भड़काए। भागलपुर के दंगे के दाग उनके टी-शर्ट पर हैं।
उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव के 15 साल के जंगलराज में भी कांग्रेस शामिल थी। कांग्रेस बिहार की बर्बादी की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्रित्व काल में जब लालू यादव रेल मंत्री थे, तब नौकरी के बदले जमीन का जो मामला सामने आया, उसके दाग भी कांग्रेस पर हैं।
शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी की पदयात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में भी कांग्रेस का हाल दिल्ली जैसा ही होगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आरजेडी पर दबाव बना रही है, क्योंकि पिछली बार उन्हें 70 सीटें मिली थीं, जिनमें से केवल 19 पर ही जीत हासिल हो पाई थी। इस बार आरजेडी उन्हें उतनी सीटें देने के मूड में नहीं है। इसलिए राहुल गांधी, आरजेडी पर दबाव बनाने के लिए बिहार आए हैं।
गौरतलब है कि बेगूसराय में राहुल गांधी की पदयात्रा महज 24 मिनट में समाप्त हो गई। वे केवल 1 किलोमीटर चले और सभा को संबोधित किए बिना पटना के लिए रवाना हो गए।
*#WATCH | दिल्ली: भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, राहुल गांधी बेगूसराय में पदयात्रा में शामिल हुए हैं और सफेद टी-शर्ट आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि बिहार की बर्बादी के लिए कांग्रेस भी उतनी ही जिम्मेदार है। जब कांग्रेस हुकूमत में थी, तो उसने सिर्फ… pic.twitter.com/uV0y2UF8JH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2025
देश में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! उत्पाद शुल्क में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
बेंगलुरु में सरेराह युवती से छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई वारदात
गाड़ी में ही बना डाला हनीमून स्पॉट! विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन हुए बेकाबू
कभी फ्लैट, कभी होटल: सीनियर अधिकारी की महिला कर्मचारियों ने की धुनाई, छेड़छाड़ का आरोप
क्या राहुल गांधी बिहार के युवाओं के साथ पलायन और नौकरी के मुद्दे पर कांग्रेस की किस्मत बदल पाएंगे?
रामनवमी पर नीतीश कुमार झूमे राम आएंगे गाने पर
मिसेज एंड मिसेज: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एश्ले गार्डनर ने गर्लफ्रेंड मोनिका से रचाई शादी!
मेरे जिंदा रहते किसी की नौकरी नहीं जाने दूंगी, CM ममता का बड़ा ऐलान!
पेट्रोल-डीजल हुआ 2 रुपए महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी
वक्फ कानून पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में महाभारत: विधायकों ने फाड़ीं कॉपियां, मचा बवाल