रामनवमी पर देश को हाईटेक सी-ब्रिज, रामनाथस्वामी मंदिर में PM मोदी ने की पूजा
News Image

थाईलैंड और श्रीलंका दौरा खत्म कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु पहुंचे। रामेश्वरम में उन्होंने नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए। मंदिर के पुजारी ने उन्हें तिलक लगाया।

प्रधानमंत्री ने सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने संचालन की जानकारी ली।

रामनवमी पर देश को यह हाईटेक सी-ब्रिज मिला है। यह रामेश्वरम को जोड़ने वाला नया पंबन रेल ब्रिज है।

तमिलनाडु में मंडपम रेलवे स्टेशन को रामेश्वरम रेलवे स्टेशन से देश के पहले वर्टिकल सस्पेंशन ब्रिज से जोड़ा गया है।

रामेश्वरम मंदिर में दर्शन और पूजा के बाद, पीएम मोदी तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

श्रीलंका से लौटते वक्त पीएम मोदी ने रामसेतु दर्शन का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला।

नया पंबन रेलवे ब्रिज पिछले साल नवंबर में बनकर तैयार हुआ था। दक्षिण भारत में रामेश्वरम की कनेक्टिविटी को जोड़ने वाला पंबन ब्रिज पहली बार 1914 में बना था। यह भारत का पहला समुद्र के ऊपर बना रेल पुल था। 111 साल बाद अब ये पुल नए कलेवर में तैयार है।

यह देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज है। साल 1914 में बना पंबन ब्रिज, तमिलनाडु के मंडपम को रामेश्वरम द्वीप से जोड़ता था। जर्जर होने के बाद 2022 में इसे बंद कर दिया गया था।

समुद्री यातायात को आसान बनाने के लिए पुल पर बना रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा 17 मीटर ऊपर उठ सकता है जिससे जहाजों को नीचे से गुजरने का रास्ता मिल जाए।

नए पंबन ब्रिज की लिफ्ट को खुलने में 5 मिनट और 30 सेकंड लगते हैं, जबकि पुराने ब्रिज की स्विंग को खुलने में 35 मिनट से 40 मिनट लग जाते थे। हवा की गति 58 किमी प्रति घंटे से ज्यादा होने पर ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के करोड़ों रुपये पल भर में डूबे

Story 1

IPL 2025: पहली बार कप्तानी करने वालों का जलवा, दिग्गज टीमें पस्त, पॉइंट्स टेबल में रोमांच!

Story 1

संजय झील के जंगल में भीषण आग, दमकल विभाग का राहत कार्य जारी

Story 1

जाट पर जातिवादी आरोपों पर रणदीप हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी, कहा - इसमें एक एजेंट है

Story 1

बेशकीमती तोहफा पाकर खुशी से झूमे विराट कोहली!

Story 1

अग्निवीरों के लिए नौकरियों का पिटारा खुला: हरियाणा सरकार का 20% आरक्षण का ऐलान

Story 1

क्या 1964 जैसा विनाशकारी तूफान झेल पाएगा पंबन ब्रिज?

Story 1

क्या माही भाई से भी तेज है यह विकेटकीपर? बल्लेबाज को पकड़कर कर दी स्टंपिंग!

Story 1

रामनवमी पर नीतीश कुमार झूमे राम आएंगे गाने पर

Story 1

बीजनौर में बहू ने जमीन के लालच में ससुर को पीटा, वीडियो वायरल