रामलला के सूर्य तिलक के समय, पीएम मोदी ने साझा किया रामसेतु का अद्भुत वीडियो!
News Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय श्रीलंका दौरा समाप्त हो गया है। 6 अप्रेल को उन्होंने 128 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन के उन्नयन और आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली का उद्घाटन किया।

इसके बाद वे भारत के लिए रवाना हो गए। भारत लौटते वक्त पीएम मोदी ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने रामसेतु के दर्शन करने की बात कही।

पीएम मोदी तमिलनाडु के रामेश्वरम भी पहुंचे और पम्बन ब्रिज का इनॉगरेशन किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए।

उन्होंने आगे कहा कि ईश्वरीय संयोग से जिस समय मैं रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। उन्होंने सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बने रहने की प्रार्थना की।

भारत और श्रीलंका के बीच 7 समझौतों पर सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानाय के बीच लंबी बातचीत हुई। इस दौरान दोनों के बीच 7 समझौते पर सहमति बनी।

इन समझौतों में रक्षा सहयोग, ऊर्जा क्षेत्र, स्वास्थ्य और चिकित्सा, फार्माकोपिया सहयोग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और पूर्वी प्रांत के लिए आर्थिक पैकेज शामिल हैं।

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के साथ ही मछुआरों के मुद्दे पर भी बातचीत हुई। पीएम मोदी के दौरे के बाद श्रीलंका ने 14 मछुआरों को रिहा भी कर दिया है, जो दोनों देशों की बातचीत की सफलता का संकेत है।

मित्र विभूषण से पीएम मोदी सम्मानित

अपने श्रीलंका दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मित्र विभूषण मेडल से सम्मानित किया गया। यह किसी विदेशी की तरफ से पीएम मोदी को दिया गया 22वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। इससे पहले भी कई देश पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान दे चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि श्रीलंका पड़ोसी ही नहीं, हमारा पारंपरिक मित्र भी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत, श्रीलंका की आर्थिक मदद करेगा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

CISF ने ली मेरे बेटे की जान... बोकारो में इंजीनियर की मौत पर इंसाफ की गुहार

Story 1

IPL 2025: कमिंस को हार से फर्क नहीं पड़ता, लगातार हार के बाद SRH कोच विटोरी का बड़ा बयान

Story 1

राष्ट्रपति मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को दी मंजूरी!

Story 1

58 चौके-छक्के और 371 रन! ऑक्शन में अनसोल्ड रहे बल्लेबाज का तूफान, गेंदबाजों ने मांगी माफी

Story 1

जूता चुराई रस्म में भिखारी कहे जाने पर भड़के बाराती, बिजनौर में पुलिस बुलानी पड़ी

Story 1

प्यासे चीतों को पानी पिलाना पड़ा महंगा, ड्राइवर हुआ निलंबित!

Story 1

सबसे पहले इसी शख्स ने बनाई वायरल Ghibli इमेज, जानिए पूरी कहानी

Story 1

क्या 1964 जैसा विनाशकारी तूफान झेल पाएगा पंबन ब्रिज?

Story 1

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अखिलेश यादव को कहा टोंटी चोर , वीडियो वायरल

Story 1

IPL 2025: SRH की चौथी हार, कमिंस ने पिच को ठहराया दोषी