जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2025 में वापसी कर रहे हैं। पूरी तरह से फिट होकर वे अपनी टीम मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं।
आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले बुमराह का टीम में शामिल होना एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस ने बुमराह के शामिल होने पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें संजना गणेशन अपने बेटे अंगद को उनके पिता जसप्रीत बुमराह की कहानी सुना रही हैं। मुंबई इंडियंस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि शेर दहाड़ने के लिए तैयार है।
बैक सर्जरी के बाद बुमराह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे। उनकी वापसी को लेकर संदेह बना हुआ था। अब वे मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ गए हैं।
फिलहाल बुमराह के मैच खेलने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन, माना जा रहा है कि वे 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेल सकते हैं।
जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट में चोटिल हो गए थे। उनके लोवर बैक में परेशानी हुई थी। उसके बाद वे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी नहीं खेल पाए थे।
जसप्रीत बुमराह 2013 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे। 31 वर्षीय बुमराह ने अब तक आईपीएल में कुल 133 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7.30 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 165 विकेट झटके हैं। उन्होंने 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था।
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। एमआई को खेले गए अब तक चार मुकाबलों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने एकमात्र मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जीता था। मुंबई इंडियंस का अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में है।
*𝑹𝑬𝑨𝑫𝒀 𝑻𝑶 𝑹𝑶𝑨𝑹 🦁#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL pic.twitter.com/oXSPWg8MVa
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 6, 2025
बंगाल में रामनवमी पर हमला! मिथुन की हिन्दुओं से अपील, TMC सांसद ने रुकवाई हनुमान चालीसा
बुमराह की वापसी, रोहित की फिटनेस पर सस्पेंस: आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस का बड़ा अपडेट
SRH का ख्वाब टूटा, काव्या मारन पर मीम्स की बौछार!
जूता चुराई की रस्म में दूल्हे को कहा भिखारी , शादी में जमकर हुआ बवाल
सिराज का शतकवीर प्रदर्शन, IPL में 4 विकेट लेकर बने 12वें भारतीय तेज गेंदबाज!
रेणुका पंवार के गाने पर बेकाबू फैंस, पुलिस ने भांजी लाठियां
इंडियन आइडल 15: कोलकाता की मानुषी घोष बनीं विजेता, जीती ट्रॉफी, 25 लाख और कार!
जूता चुराई में 5000 दिए तो दूल्हे को कहा भिखारी, दुल्हन ले जाने से इनकार करने पर पूरे परिवार की हुई पिटाई
मिसेज एंड मिसेज: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एश्ले गार्डनर ने गर्लफ्रेंड मोनिका से रचाई शादी!
UCC लागू होने पर मामु-फूफी से निकाह कैसे होगा? मौलानाओं ने मचाया हंगामा, मोदी पर जमकर बरसे