रामनवमी का यह पर्व रामभक्तों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण लेकर आया। प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रामलला के मस्तक पर सूर्य तिलक की अद्भुत परंपरा मनाई गई।
रामनवमी के अवसर पर अयोध्या नगरी में उत्सव का वातावरण देखने को मिला, जहाँ हर दिशा में भक्ति और श्रद्धा का संचार था।
इस वर्ष रामनवमी के दिन तीन विशेष योग- रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और सुकर्मा योग- का संगम हुआ। दोपहर 12 बजे जैसे ही सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक पर पड़ीं, मंदिर परिसर जय श्रीराम के घोष से गूंज उठा।
सूर्य तिलक की प्रक्रिया लगभग चार मिनट तक चली, जिसे लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। इससे पहले शुक्रवार को इसका सफल परीक्षण भी किया गया था।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आयोजन की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। शहर भर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ड्रोन से निगरानी और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे परिसर पर नजर रखी गई।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा रामनवमी के दिन श्रीराम जन्मभूमि पर हुए आयोजन का पूरा कार्यक्रम पहले से निर्धारित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल था: रामलला का विशेष अभिषेक, गर्भगृह में पर्दा, रामलला का श्रृंगार और भोग अर्पण। दोपहर 12 बजे श्रीरामलला का जन्मोत्सव, सूर्य तिलक और महाआरती हुई।
रामनलाला के दर्शन और तिलक के साक्षी बनने के लिए देशभर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। हनुमानगढ़ी, कनक भवन, सरयू घाट समेत पूरे शहर में रामभक्ति की गूंज सुनाई दी। लोगों ने मंदिर परिसर के बाहर बड़ी संख्या में कतारबद्ध होकर दर्शन किए और प्रभु श्रीराम के जन्म का स्वागत किया।
*जय श्री राम!
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) March 17, 2025
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर मे श्री राम नवमी का उत्सव चैत्र शुक्ल नवमी, विक्रमी संवत् २०८१ तदानुसार 6 अप्रैल २०२५ को अद्भुत दिव्यता एवं गरिमामयी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी संलग्न है।
Jai Shri Ram!
The festival of Shri Ram Navami at Shri Ram… pic.twitter.com/dfmDhsEGVb
सबसे पहले इसी शख्स ने बनाई वायरल Ghibli इमेज, जानिए पूरी कहानी
मोहम्मद सिराज का तूफान: हैदराबाद की बैटिंग का दम निकला, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
रामनवमी पर जगमगा उठी अयोध्या, दो लाख दीयों से रोशन, पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे
विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में राहुल गांधी की यात्रा, कन्हैया के साथ पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा
ऑस्ट्रेलिया में खुलेगा पहला हिंदू स्कूल, भारत में भी नहीं हुआ ऐसा!
आंटी ने वॉशिंग मशीन से छीले 10 किलो आलू, देखकर दंग रह गए लोग!
राम नवमी जुलूस में TMC नेता कुणाल घोष की भागीदारी: कौन हैं वो?
मुस्लिमों से तुरंत वोटिंग का अधिकार छीनो! राउत के पुराने बयान से मचा बवाल
बुमराह की वापसी! मुंबई इंडियंस खेमे में खुशी की लहर, रोहित को नेट्स में डाला गेंद
संजय झील के जंगल में भीषण आग, दमकल विभाग का राहत कार्य जारी