अयोध्या में रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक, भक्तों में उमंग!
News Image

अयोध्या में आज रामलला के प्राकट्य का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राम मंदिर में प्राकट्य आरती हुई और भगवान रामलला का अभिषेक सूर्य किरणों से किया गया।

दूरदर्शन और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस सूर्याभिषेक का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे दुनियाभर में देखा गया। भगवान के अवतरण के साक्षी बनने और उनकी झलक पाने के लिए श्रद्धालु अयोध्या में उमड़ पड़े हैं। राम मंदिर और वैष्णव परंपरा के मंदिरों में उत्सव का माहौल है।

राम नवमी पर दोपहर ठीक 12 बजे घंटा-घड़ियाल और नगाड़ों की गूंज के बीच रामलला का प्राकट्य हुआ। दर्शनार्थियों के लिए रेड कारपेट बिछाई गई है, और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भजन-कीर्तन हो रहे हैं।

इस अलौकिक क्षण में भगवान के प्राकट्य की आरती हुई। राम मंदिर में महाआरती के साथ-साथ सूर्य किरणों से भगवान का अभिषेक किया गया।

सूर्य तिलक की तैयारियों के लिए इसरो और सीबीआरआई के वैज्ञानिकों की टीम ने यहां डेरा डाला था।

मंदिर के ऊपरी हिस्से पर लगे दर्पण पर सूर्य की किरणें गिरीं। यहां से परावर्तित होकर पीतल के पाइप में पहुंचीं। पाइप में लगे दर्पण से टकराकर किरणें 90 डिग्री कोण में बदल गईं। लंबवत पीतल के पाइप में लगे तीन लेंसों से किरणें आगे बढ़ते हुए गर्भगृह में लगे दर्पण से टकराईं। यहां से 90 डिग्री का कोण बनाकर 75 मिलीमीटर टीके के रूप में रामलला के ललाट को सुशोभित किया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बुमराह की वापसी, रोहित की फिटनेस पर सस्पेंस: आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस का बड़ा अपडेट

Story 1

ट्रंप के टैरिफ से हाहाकार: सेंसेक्स 3000 और निफ्टी 1000 अंक लुढ़का!

Story 1

ट्रंप का टैरिफ: खूबसूरत चीज या कड़वी गोली ?

Story 1

बाप रे! तलवारें लहराती युवतियां, शोभायात्रा में जूता-चप्पलें, संभल में रामनवमी पर बवाल

Story 1

अकेली लड़की से बैग छीनने आए 2 चोर, सुपरवुमन ने अकेले ही सिखाया सबक!

Story 1

बुमराह की वापसी! मुंबई इंडियंस खेमे में खुशी की लहर, रोहित को नेट्स में डाला गेंद

Story 1

हरिद्वार केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कई मजदूर फंसे!

Story 1

क्या माही भाई से भी तेज है यह विकेटकीपर? बल्लेबाज को पकड़कर कर दी स्टंपिंग!

Story 1

बांके बिहारी मंदिर में बैंककर्मी की चौरी , लाखों रुपये के साथ गिरफ्तार!

Story 1

बीच समंदर भारत का बड़ा दिल: पाकिस्तानी नाविक के लिए INS त्रिकंद, हर तरफ हो रही तारीफ