गाजियाबाद जिला न्यायालय में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक वकील ने दूसरे वकील के चैंबर पर कब्जा करने के लिए बुलडोजर चलवा दिया।
आरोपी, अपने साथियों के साथ सुबह करीब 4:30 बजे कोर्ट पहुंचा और बुलडोजर से चैंबर को तोड़कर फरार हो गया। इस घटना ने जिला न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित वकील ने थाना कविनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित अधिवक्ता संजय गांधी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका जिला कोर्ट के ए-ब्लॉक में एक चैंबर है, जहां वे और रश्मि त्यागी प्रैक्टिस करते हैं।
संजय गांधी का आरोप है कि कुछ महीने पहले संजय त्यागी नाम के एक वकील ने उनसे चैंबर में बैठने की अनुमति मांगी थी, जिसे उन्होंने मना कर दिया था। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद से ही आरोपी उनसे रंजिश रखने लगा था।
मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे संजय त्यागी अपने कुछ साथियों के साथ बुलडोजर लेकर कोर्ट परिसर पहुंचा और उनके चैंबर को तोड़कर वहां से भाग गया। यह पूरी घटना चैंबर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
संजय गांधी का आरोप है कि इस विवाद में पूर्व बार अध्यक्ष राकेश केली की भी अहम भूमिका है। पीड़ित वकील ने संजय त्यागी, राकेश केली समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद वकीलों में आक्रोश है और जिला न्यायालय परिसर में तनाव का माहौल है।
पीड़ित वकील संजय गांधी का यह भी आरोप है कि उन पर फैसले के लिए दबाव बनाया जा रहा है। आरोपी पक्ष उन पर अलग-अलग तरीकों से फैसला करने का दबाव बना रहा है, जबकि उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले में कोई समझौता नहीं होगा। संजय गांधी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
*#गाजियाबाद जिला न्यायालय में बुलडोजर से चैंबर तोड़ने का सीसीटीवी भी आया सामने इस मामले में पूर्व बार अध्यक्ष सहित चार लोगों पर हुआ है मुकदमा दर्ज ! @Uppolice @Dbdigital_ @dm_ghaziabad pic.twitter.com/L01jEbCxdz
— Sunil Gautam journalist 🇮🇳 (@iamsunilgautamm) April 5, 2025
TMC में अंदरूनी कलह: क्या कमजोर हो रही है ममता बनर्जी की पकड़?
आगरा में बीच सड़क पर हिंदू छात्राओं से अश्लील हरकतें, CCTV फुटेज वायरल
IPL 2025 के बीच क्रिकेट नियम में बड़ा बदलाव संभव, कुछ घंटों में ICC की अहम बैठक
तू डाल-डाल मैं पात-पात! जुर्माने के बाद दिग्वेश राठी का बदला जश्न, अब ऐसे काटते हैं चालान ; वीडियो वायरल
एल्विश यादव क्या दे रहे हैं खतरों के खिलाड़ी का संकेत? वायरल वीडियो से उठी अटकलें!
फारूक अब्दुल्ला के इस्लाम पर बयान से भड़का विवाद
रेखा गुप्ता सरकार की दिल्ली: यमुना सफाई से लेकर सड़कों तक, आम आदमी पर फोकस?
मुर्शिदाबाद में बदले की आग: बाप-बेटे की हत्या, महिला ने बचाई बेटियों की लाज!
दुपट्टे के चलते प्रमाण पत्र न मिलने पर लेखपाल पर गिरी गाज, अखिलेश ने उठाया मुद्दा
लांडे, पांडे, चांडे यहाँ नहीं चलेंगे : पप्पू यादव का तीखा हमला, बिहार की राजनीति में उबाल