देशभक्ति फिल्मों और गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का आज निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। उन्होंने 4 अप्रैल, 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
दिवंगत अभिनेता अपने पीछे पत्नी शशि गोस्वामी और बेटे कुणाल गोस्वामी को छोड़ गए हैं।
बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से अस्वस्थ थे और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने बड़ी हिम्मत से हर चीज का मुकाबला किया और भगवान की कृपा से वे शांति से इस दुनिया से विदा हुए।
मनोज कुमार का पार्थिव शरीर मुंबई स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उनके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है, जिनमें परिवार वाले, रिश्तेदार, करीबी दोस्त और फिल्मी सितारे शामिल हैं।
मनोज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया जा रहा है। आज सुबह करीब 11:30 बजे मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाया जा रहा है, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। लोग अभिनेता को याद कर रहे हैं और उनके पार्थिव शरीर को देखकर भावुक हो रहे हैं। मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी का रो-रोकर बुरा हाल है और बेटे कुणाल गोस्वामी उन्हें संभाल रहे हैं।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | State honour being accorded to actor Manoj Kumar
— ANI (@ANI) April 5, 2025
Legendary actor and film director Manoj Kumar passed away yesterday. At around 11:30 am today, Manoj Kumar s last rites will be performed at a cremation ground in Juhu. pic.twitter.com/Oxl3NImKsV
सनी देओल की जाट ने मचाया तहलका, फैन्स ने कहा - ब्लॉकबस्टर !
पीरियड्स के चलते दलित छात्रा को स्कूल में कक्षा के बाहर परीक्षा देने पर किया मजबूर, वीडियो से मचा हड़कंप
ड्राइवर बदलता गियर, लड़की देखती टुकुर-टुकुर, 17 की उम्र में रचा ली शादी!
सावधान! तूफानी हवाएं और बारिश का अलर्ट; 20 से ज्यादा राज्यों में मौसम बदलेगा
गंभीर ने तैयार किया दूसरा युवराज सिंह , टीम इंडिया में एंट्री को तैयार!
आत्मसमर्पण के बाद भी यूक्रेनी सैनिकों का कत्ल! दुनिया भर में रूस के खिलाफ आक्रोश
ट्रंप का टैरिफ दांव: 90 दिनों की राहत, चीन को तगड़ा झटका!
उत्तर प्रदेश के 16 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी
सुपरमार्केट में महिला की जेब में फटा मोबाइल, मची अफरा-तफरी!
15.75 करोड़ का DRS: संजू सैमसन ने धोनी को भी छोड़ा पीछे!