एक वायरल पोस्ट के अनुसार, पाकिस्तान की 17 वर्षीय लड़की अपने ड्राइवर को गियर बदलते हुए टकटकी लगाकर देखती रहती थी। ड्राइवर का अंदाज उसे इतना भा गया कि उसने शादी करने का फैसला कर लिया।
प्यार होने के कई कारण हो सकते हैं, लोगों को एक-दूसरे में कुछ खास गुण पसंद आते हैं। ये गुण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। जीवन भर साथ बिताने के लिए एक-दूसरे की खूबियों और कमियों को स्वीकार करना ज़रूरी होता है।
लेकिन क्या आपने कभी ऐसा मामला देखा है जहां कोई व्यक्ति कार का गियर बदलते देखकर ही प्यार में पड़ जाए? यह सुनकर हैरानी होगी, लेकिन पाकिस्तानी लड़की को अपने ड्राइवर से सिर्फ इसलिए प्यार हो गया क्योंकि ड्राइवर का गियर बदलने का तरीका उसे पसंद आया था।
यह मामला 2022 का है, लेकिन सोशल मीडिया पर लड़की की प्रेम कहानी वायरल हो रही है। 2022 में एक इंटरव्यू में जोड़े ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया। यह कहानी तब शुरू हुई जब लड़की के पिता ने उसे गाड़ी चलाना सिखाने के लिए ड्राइवर को काम पर रखा।
ड्राइवर रोजाना लड़की को गाड़ी सिखाने ले जाता था। शुरुआत में वह उसे गियर बदलना सिखाता था। लड़की को गियर बदलने का अंदाज बहुत पसंद आता था। वह उसे टकटकी लगाकर देखती रहती थी। इसी दौरान लड़की को अपने ड्राइवर से प्यार हो गया।
लड़की ने इंटरव्यू में बताया कि ड्राइवर बहुत शानदार तरीके से गाड़ी चलाते थे। उसने कहा कि जब वह गाड़ी चलाते समय गियर बदलते थे तो उसका हाथ थामने का मन करता था।
एंकर ने जब महिला से अपने पति को गाना समर्पित करने के लिए कहा, तो उसने 1973 की फिल्म बॉबी का गीत हम तुम एक कमरे में बंद हो और चाबी खो जाए को अपनी प्रेम कहानी के लिए सही बताया।
ड्राइवर को इस बात का अंदाजा नहीं था कि लड़की उसके बारे में क्या महसूस करती है। जब लड़की ने उसे प्रपोज किया, तो वह डर गया कि कहीं उसकी नौकरी न चली जाए।
लेकिन लड़की ने अपने माता-पिता से कहा कि वह उसी से शादी करना चाहती है। उस समय ड्राइवर 21 साल का था और लड़की 17 साल की थी। लड़की के माता-पिता को लगा कि यह बचकानी हरकत है और उन्होंने शादी का विरोध किया।
लेकिन लड़की ड्राइवर से शादी करने की जिद पर अड़ी रही और अपने माता-पिता को मनाने के लिए खाना-पीना बंद कर दिया। आखिरकार, उसके माता-पिता को उसकी बात माननी पड़ी क्योंकि वह उनकी इकलौती बेटी थी। उन्होंने धूमधाम से दोनों की शादी करवा दी।
अब लड़की 20 साल की है और लड़का 24 साल का है। लड़का अब ड्राइवर के रूप में काम नहीं करता। शादी के बाद, लड़की के पिता ने उसे अपना बिजनेस शुरू करने में मदद की, जो अच्छा चल रहा है। लड़के को दहेज में वही कार मिली जिसे वह चलाता था।
*A thread of funny Posts and videos that will make you roll on the floor 😂🧵
— The Adventurous Soul (@TAdventurousoul) February 13, 2025
1. Time to leave this Planet 😹 pic.twitter.com/QgT2x4xPfb
अमेरिका में NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी ICE के हत्थे चढ़ा, रखा था 5 लाख का इनाम
राहुल-सोनिया ED के घेरे में: भ्रष्टाचार और ठगी का मामला - हरदीप पुरी
वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: हिन्दू और मुस्लिम पक्ष क्यों मान रहे अपनी जीत?
फर्श पर पटका, दीवार में दे मारा; पत्थर से कुचल डाले - हैदराबाद में पेट लवर ने पांच पिल्लों की बेरहमी से हत्या
बेंगलुरु मेट्रो में खाली महिला कोच: क्यों हो रही है इतनी नाराज़गी?
BCCI को झटका! टीम इंडिया से छुट्टी, अब इस टीम के बनेंगे कोच अभिषेक नायर
राष्ट्रपति को निर्देश देने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से धनखड़ नाराज
IPL 2025: बुमराह के बेटे अंगद ने जीता दिल, मम्मी संग पापा को चीयर करते वायरल हुआ वीडियो
ऋषिकेश में राफ्टिंग बनी जानलेवा, गंगा में डूबा युवक!
वक्फ एक्ट: सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों आ गए? , वकील विष्णु जैन का बड़ा बयान