अलीगढ़ में ईद के दिन एक विश्व हिन्दू परिषद (VHP) कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ। आरोप है कि शराब पी रहे कुछ मुस्लिम युवकों को VHP कार्यकर्ता ने ऐसा करने से रोका, जिसके बाद उन्होंने उसे चाकू से गोद दिया।
यह घटना छर्रा थाना क्षेत्र के सलगवाँ गाँव में हुई।
पीड़ित विकास सिंह के मामा के अनुसार, उनका भांजा 31 मार्च, 2025 को काम निपटा कर गाँव लौट रहा था। गाँव के मोड़ पर उसे 3-4 लोग शराब पीते हुए दिखे। विकास ने उन्हें सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने से मना किया, जिसके बाद वे भड़क गए।
आरोप है कि उनमें से एक अमन ने विकास का नाम पूछा। विकास ने अपना नाम बताया तो अमन ने कहा कि यह व्यक्ति हिन्दू है और इसे मारो। इसके बाद अमन ने अपने साथी फरहत और अरबाज के साथ मिलकर विकास पर हमला कर दिया और उसे पकड़कर चाकू मारे।
विकास गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन किसी तरह वहां से बच निकला। उसके मामा ने बताया कि आरोपी विकास को जान से मार देना चाहते थे। इसके बाद विकास को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
छर्रा थाने में इस मामले में FIR दर्ज करवाई गई है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। छर्रा थाना CO धनंजय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विश्व हिन्दू परिषद के बृज प्रांत के मीडिया प्रभारी प्रतीक रघुवंशी ने बताया कि पीड़ित VHP का कार्यकर्ता है और हमलावर उसे पहले से जानते थे। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित ड्राइवर का काम करता है और शराब पीने से रोके जाने के चलते उस पर हमला किया गया।
प्रतीक रघुवंशी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की माँग की है और कहा है कि कार्रवाई न होने पर विश्व हिन्दू परिषद सड़कों पर उतरेगा।
*थाना छर्रा- दि0 31.03.25 को शाम 07:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सलगवां में एक व्यक्ति विकास पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट की घटना कारित की गई है, पीडित को उपचार हेतु भेजा गया और प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया और 02 मुख्य आरोपियों को हिरासत… pic.twitter.com/tIXvatUhq1
— ALIGARH POLICE (@aligarhpolice) April 1, 2025
वक्फ संशोधन विधेयक: कोई भी गैर-मुस्लिम वक्फ का हिस्सा नहीं होगा - शाह का विपक्ष पर पलटवार
वक्फ बिल: मुसलमानों के हित में होगा, अजमेर दरगाह के सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती का बड़ा बयान
आगरा में बीच सड़क पर स्कूली लड़कियों से अश्लीलता: CCTV फुटेज से मचा हड़कंप
यशस्वी जायसवाल का बड़ा फैसला: मुंबई को छोड़ थामेंगे गोवा का दामन!
IPL 2025: रोहित से बल्ला मांगने पहुंचे रिंकू, तिलक ने उड़ाया मज़ाक, हार्दिक को दी सफाई!
धोनी को आदर्श मानने वाले 34 वर्षीय खिलाड़ी ने IPL में छोड़ा बच्चों वाला कैच!
वक्फ बिल पर बहस के दौरान स्टूडियो में फफक कर रो पड़े इस्लामिक स्कॉलर, कहा - मैं मर जाऊं...
नीला ड्रम: सपा नेता ने उपमुख्यमंत्री को भेंट किया, यूपी की सियासत में मचा हड़कंप!
500 रुपये के लिए आंटी ने बोल दिया इतना बड़ा झूठ!
16 बच्चे पैदा करने के बाद मौलाना ने मोदी को कोसा, कहा - और बच्चे करूंगा!