मुंबई इंडियंस जीती, पर रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय!
News Image

मुंबई इंडियंस (MI) ने आखिरकार IPL 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में KKR को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुँच गई है और टीम के रन रेट में भी काफी सुधार हुआ है। शानदार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण ने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR की शुरुआत बेहद खराब रही। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही सुनील नरेन को बोल्ड कर दिया, नरेन खाता भी नहीं खोल पाए।

दूसरे ओवर में दीपक चाहर ने ओपनर डी कॉक को आउट कर दिया, जिन्होंने केवल 1 रन बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अंगकृष रघुवंशी ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन चौथे ओवर में कप्तान रहाणे भी आउट हो गए।

पावरप्ले खत्म होने से पहले KKR के धाकड़ बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 3 रन बनाए और चाहर का शिकार बने। पहले छह ओवर में ही KKR की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, टीम ने 4 विकेट खोकर मात्र 41 रन बनाए।

अश्वनी कुमार ने अपने डेब्यू मैच में KKR के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया, रहाणे 11 रन ही बना सके।

इसके बाद अश्वनी ने अपने दूसरे ओवर में दो विकेट निकाले। उन्होंने रिंकू सिंह और मनीष पांडे को आउट किया। रिंकू ने 17 और मनीष ने 19 रनों की पारी खेली।

अश्वनी ने मैच में 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने KKR के मध्यक्रम को जमने का कोई मौका नहीं दिया।

117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI की टीम के लिए यह रन चेस काफी आसान था। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और रिकेल्टन ने 46 रन जोड़े।

रोहित 13 रन बनाकर आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन रिकेल्टन एक छोर पर अंत तक डटे रहे।

उन्होंने दूसरे विकेट के लिए विल जैक्स के साथ 45 रन जोड़े। जैक्स ने 16 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए।

रिकेल्टन ने सूर्या के साथ अंत तक रहकर मैच फिनिश किया। रिकेल्टन ने 41 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 9 गेंद में ताबड़तोड़ 27 रन बनाए।

मुंबई की टीम ने 43 गेंद रहते यह मैच अपने नाम कर लिया, लेकिन टीम के लिए रोहित शर्मा की फॉर्म एक बड़ी चिंता का विषय है। रोहित IPL में पिछली 10 पारियों में 141 रन ही बना पाए हैं। टीम मैनेजमेंट आगे आने वाले मैचों में यह जरूर चाहेगा कि रोहित उनके लिए परफॉर्म करें, क्योंकि रोहित जब चलते हैं, तो अकेले मैच फिनिश करने की क्षमता रखते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पत्नी की शादी प्रेमी से कराने के बाद पति का चौंकाने वाला यू-टर्न!

Story 1

किंग बनाम प्रिंस: बेंगलुरु की पिच पर किसका होगा राज?

Story 1

मेरी पत्नी मुझे मारती है साहब, मुझे बचाओ साहब : पति ने दिखाई बेरहमी से पिटाई का वीडियो

Story 1

आधी रात को लड़की का धमाका: OYO के राज खुले, प्रेमी के उड़े होश!

Story 1

चलती ट्रेन में कुत्ते को चढ़ाने की कोशिश, धड़कनें बढ़ीं!

Story 1

पसमांदा और आम मुसलमानों को फायदा! वक्फ संशोधन बिल पर जगदंबिका पाल का बड़ा बयान

Story 1

झारखंड: सरहुल पर हमला, पथराव में कई घायल; मरांडी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Story 1

सड़क पर प्यार का इज़हार: लड़के ने लड़की को गोद में उठाया, फिर ऊपर से आई आवाज़ और...

Story 1

लखनऊ पर भारी पड़ी पंजाब की रणनीति, क्या पंत की कप्तानी में आएगी बदलाव?

Story 1

हरियाणा में राजनीतिक भूचाल: अमित शाह के मंच से उतरे कुलदीप बिश्नोई के करीबी विधायक, सावित्री जिंदल को मिली जगह