पत्नी ने दी मेरठ जैसे हत्याकांड की धमकी, कहा काटकर ड्रम में भर दूंगी
News Image

गोंडा, उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जलनिगम में तैनात अवर अभियंता धर्मेंद्र कुशवाहा और उनकी पत्नी माया मौर्या के बीच विवाद गहरा गया है। धर्मेंद्र का आरोप है कि उनकी पत्नी माया ने उन्हें मेरठ हत्याकांड की तरह काटकर ड्रम में भरने की धमकी दी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

वहीं, माया देवी ने अपने पति पर एक युवती के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है। उन्होंने पांच साल की बेटी के साथ नगर कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और पति के आरोपों को गलत बताया है।

धर्मेंद्र कुशवाहा, जो मूल रूप से बस्ती के रहने वाले हैं, 2015 से गोंडा के जलनिगम में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 2012 में माया देवी ने एक मैग्जीन में उनका लेख देखकर उनसे संपर्क किया था। चार साल की दोस्ती के बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि उन्होंने पत्नी के नाम पर तीन गाड़ियां खरीदीं। उन्होंने नगर कोतवाली क्षेत्र के पथवलिया डिहवा में अपने नाम पर जमीन भी खरीदी। घर बनाने के लिए पत्नी के कहने पर उन्होंने उसके एक रिश्तेदार को ठेका दिया। आरोप है कि 7 जुलाई, 2024 की रात पत्नी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की।

जेई धर्मेंद्र का कहना है कि उन्होंने पत्नी माया देवी के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज कराया है और उनसे अलग रहने के लिए कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। माया मौर्या का कहना है कि उनकी बेटी शहर के एक निजी विद्यालय में एलकेजी की छात्रा है। उनके पति बेबुनियाद आरोप लगाकर करीब आठ महीने से अलग रह रहे हैं और उनका एक युवती से संबंध है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रिश्तेदार ठेकेदार से उनके लेनदेन का विवाद है और उनके पति ठेकेदार से खाते में लाखों रुपये मंगवा चुके हैं। माया का कहना है कि उनके पति मेरठ कांड को आधार बनाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। वह न्याय पाने के लिए अपनी मासूम बेटी के साथ थाने के चक्कर काट रही हैं।

माया मौर्या का कहना है कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उन्होंने बताया कि जो फुटेज वायरल किया जा रहा है, वह काफी पुराना है। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद बचाव में उन्होंने पति को वाइपर से मारा-पीटा था। माया ने आरोप लगाया कि वह पिछले कई दिनों से सीसीटीवी फुटेज और पति के आरोपों की जांच की मांग कर रही हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

मेरठ कांड में जिस तरह मुस्कान की मां ने अपनी बेटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, उसी तरह माया की मां शोहरती देवी ने भी अपने दामाद की सुरक्षा के लिए अपील की है। वहीं, माया का कहना है कि उनकी मां अपने निजी स्वार्थ के लिए अनाप-शनाप बयान दे रही हैं।

नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पति-पत्नी के बीच का आपसी विवाद है। घटना के वक्त का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया जा रहा है और फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

जलनिगम के एक्सईएन सुलेमान खान ने बताया कि अवर अभियंता और उनकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद है। उन्होंने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और फिलहाल कोई विभागीय जांच की जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है और निर्देश मिलने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मध्य प्रदेश के सीएम राइज स्कूल अब कहलाएंगे सांदीपनि विद्यालय

Story 1

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार: अंबेडकरनगर की बच्ची का वीडियो जिसने जजों को भी झकझोर दिया

Story 1

लखनऊ को करारा झटका: मिचेल मार्श बिना खाता खोले पवेलियन लौटे!

Story 1

तुम पंजाब से हो! हार्दिक के जादुई शब्दों ने अश्विनी में भरी जान, रचा इतिहास

Story 1

IPL नीलामी में 30 लाख, तेवर कोहली जैसे! पंत के चहेते की बदतमीजी कैमरे में कैद, प्रियांश आर्या को सरेआम धक्का

Story 1

बूचड़खाने जा रही मुर्गियों को अनंत अंबानी ने बचाया, द्वारका पदयात्रा के दौरान दिखाई दयालुता

Story 1

पूरन का छक्का देख LSG फैन हुआ बेकाबू, चहल के खिलाफ निकाली भड़ास!

Story 1

पत्नी का खौफनाक वार! पति के गुप्तांग पर हमला, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा

Story 1

अकेले दुल्हन लेने निकला दूल्हा, रास्ते में हुआ ऐसा कि सब रह गए दंग!

Story 1

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ: गौरव और तेजस्वी पहुंचे फिनाले में, चार पर मंडराया खतरा!