पुनीत सुपरस्टार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला ईद के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में बनाई गई उनकी एक वीडियो से जुड़ा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
दरअसल, पुनीत सुपरस्टार ने ईद के दिन जामा मस्जिद में एक वीडियो बनाई, जिसमें वो नमाज पढ़ने की एक्टिंग करते हुए नज़र आ रहे हैं और उनका एक साथी इस दृश्य को रिकॉर्ड कर रहा है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है और यूजर्स इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने पुनीत की इस हरकत को शर्मनाक बताया है और उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।
वीडियो में पुनीत काले पठानी सूट और सिर पर जालीदार टोपी पहने हुए हैं। एक महिला अपनी बच्ची के साथ उनके सामने खड़ी उन्हें हैरानी से देख रही है।
पुनीत सुपरस्टार अपने अजीबोगरीब कंटेंट के लिए मशहूर हैं, लेकिन इस बार उनका यह अंदाज़ लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर उन्हें भद्दे नामों से पुकारा जा रहा है और कई तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं।
अभी तक पुनीत सुपरस्टार ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। देखना यह है कि वे इन आरोपों पर क्या सफाई देते हैं। अगर यह सिर्फ एक मजाक था, तो उन्हें और भी ज़्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ सकता है।
— Puneet Super Star (@PuneetSuper) March 31, 2025
नीतीश की हालत देख चिंतित हूं, बीजेपी ने उन्हें हाईजैक कर लिया है: तेजस्वी यादव
अद्भुत कैच: बडोनी और बिश्नोई की जुगलबंदी ने मचाया तहलका!
अनंत अंबानी ने बूचड़खाने से बचाईं 250 मुर्गियां, दोगुनी कीमत देकर खरीदा!
पाकिस्तान की हेकड़ी निकली, एशिया कप के लिए भारत आने को तैयार, बिहार में होगा मुकाबला!
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को फिर धोया, हारिस रऊफ हुए बेअसर!
फ्रांस ने संभाली UNSC की अध्यक्षता, भारत की स्थायी सीट के लिए करेगा पुरजोर समर्थन
धोनी को ड्रॉप करने की बहस पर क्रिस गेल का समर्थन, श्रीकांत ने CSK को दिया मंत्र
कटने जा रहीं मुर्गियों के लिए मसीहा बने अनंत अंबानी, सबको खरीदा
एसबीआई की मोबाइल बैंकिंग ठप! फंड ट्रांसफर में हुई बाधा, ग्राहक परेशान
विकेट लेकर चालान काटा, फिर पंजाब ने दिया करारा जवाब! कौन हैं दिग्वेश राठी?