ईद पर फुल हुई वाराणसी की जामा मस्जिद, सीढ़ियों पर पढ़नी पड़ी नमाज
News Image

देश में आज ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जा रहा है। देशभर की मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जा रही है।

वाराणसी की जामा मस्जिद पर आज भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज पढ़ने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे कि मस्जिद में जगह कम पड़ गई।

वाराणसी पुलिस ने सड़क पर नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, जिसका लोगों ने पालन किया। जगह की कमी के कारण कई लोगों ने जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर ही नमाज पढ़ी।

राज्य में लगभग 30 हजार मस्जिदों और 40 हजार ईदगाहों पर लाखों मुसलमान इकट्ठा हुए हैं। सभी अल्लाह की इबादत में लीन हैं। नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

आगरा में आजाद समाज पार्टियों ने नमाज पढ़ रहे मुस्लिमों पर फूल बरसाए। मुरादाबाद में सड़कों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगी हुई है और कोई भी मुसलमान सड़क पर नमाज पढ़ता हुआ नहीं दिखा। सभी देश में अमन-चैन बना रहे, इसकी दुआ कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में सड़क पर नमाज पढ़ने से रोक के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। मेरठ में अगर किसी ने सड़क पर नमाज पढ़ी तो उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया जाएगा। संभल में तो घर की छतों पर भी नमाज पढ़ने से रोक लगा दी गई है।

ईद की नमाज ईद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सामूहिक रूप से अदा की जाने वाली इस नमाज में दो रकात होती हैं, जिसके बाद इमाम द्वारा खुतबा (उपदेश) दिया जाता है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

शाई होप को टी20 कप्तान बनाने पर ब्रावो का फूटा गुस्सा, बताया सबसे खराब फैसला!

Story 1

हवा भी नहीं लगने दी! अंजान गेंदबाज ने रसेल को किया क्लीन बोल्ड, नीता अंबानी हुईं खुशी से पागल

Story 1

लोको पायलट बना गेटमैन, वायरल हुआ अनोखा वीडियो!

Story 1

विराट कोहली का बड़ा ऐलान: 2027 विश्व कप जीतने की कोशिश!

Story 1

वक्फ बिल: 2025 से पहले की संपत्तियां वक्फ की ही रहेंगी, धर्म परिवर्तन कराकर जमीन हथियाने पर लगेगी लगाम!

Story 1

जेठालाल के लिए नई दया बेन ढूंढना मुश्किल, ये 5 खूबियां हैं ज़रूरी

Story 1

नीतीश की हालत देख चिंतित हूं, बीजेपी ने उन्हें हाईजैक कर लिया है: तेजस्वी यादव

Story 1

वक्फ विधेयक पर TDP का बड़ा दांव: मोदी सरकार को समर्थन, लोकसभा में पास कराएगी बिल!

Story 1

सचिन का आलिंगन, रोहित को ढांढस: ड्रेसिंग रूम का वायरल लम्हा

Story 1

पत्नी की हत्या कर तीन दिन तक शव के साथ रहा पति, बहन के पहुंचने पर खुला राज