मॉस्को से बड़ी खबर आ रही है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के काफिले की ऑरस लिमोजिन कार में विस्फोट हुआ है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, विस्फोट रूसी सुरक्षा एजेंसी FSB के मुख्यालय के पास हुआ है।
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने इस धमाके के बाद सीवर की तलाशी और अपने गार्ड्स की जांच के आदेश दिए हैं।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में इंजन से आग शुरू होकर पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में लेती दिख रही है।
धमाके के बाद पास के बार से कर्मचारी मदद के लिए पहुंचे, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि वे बस देखते रह गए।
फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि विस्फोट के वक्त कार में कौन था। लिमोजिन पुतिन के प्रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की बताई जा रही है। आग लगने की वजह का भी पता नहीं चल पाया है।
यह घटना लुब्यंका स्थित FSB सीक्रेट सर्विस मुख्यालय के पास हुई। इस गाड़ी की कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
उत्तर कोरिया ने इस साल की शुरुआत में कम से कम 3000 अतिरिक्त सैनिक रूस को भेजे हैं।
माना जा रहा है कि उत्तर कोरियाई सैनिकों की मदद से रूस ने यूक्रेनी सैनिकों को यूक्रेनी सीमा पर खदेड़ दिया है।
दक्षिण कोरिया का मानना है कि युद्ध में करीब 4000 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए हैं या घायल हुए हैं।
यूक्रेनी सेना ने रूस के बेलगोरोड इलाके में जोरदार हमला किया है।
यूक्रेन ने ड्रोन, तोपखाने और सैनिकों के जरिए एक साथ हमला किया।
बेलगोरोड के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव के मुताबिक यूक्रेन ने 150 किलोमीटर लंबी सीमा पर 20 से ज्यादा गांवों को निशाना बनाया है। यूक्रेनी सेना ने इस हमले को स्वीकार नहीं किया है।
🚨🚨
— ITDUDE Fella (@The_Real_ITDUDE) March 29, 2025
What’s Putin doing? 👀
🚨🚨
Aurus Senat car, which belongs to the official fleet of the Russian President, exploded right in the center of Moscow. pic.twitter.com/5x1qckkXuz
क्या यूनुस भारत के खिलाफ चीन को दे रहे हैं न्योता? विशेषज्ञों ने दी चेतावनी!
मध्य प्रदेश के 19 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी: अब काल भैरव को ऐसे चढ़ेगा प्रसाद
तारों के जंजाल में कैद धरती: रातों-रात रील्स देखना पड़ रहा है भारी!
कॉमेडी के नाम पर समय और संसाधन बर्बाद! कुणाल कामरा ने मुंबई पुलिस को घेरा
झारखंड: साहिबगंज में दो मालगाड़ियों की टक्कर, आग लगने से 2 की मौत, 4 घायल
ईद पर नमाज के बाद हिंसा के बीच राजस्थान से आई सुखद खबर: भगवाधारियों ने नमाजियों पर की फूलों की बारिश
मुंबई इंडियंस की बड़ी छलांग, KKR फिसली सबसे नीचे!
पत्नी के अफेयर से तंग आकर TCS मैनेजर ने की आत्महत्या, वीडियो में बयां किया दर्द
चीन का दोस्त पाकिस्तान: हिंद महासागर में नया जंगी जहाज, भारत की बढ़ी चिंता!
UCC लागू होने से मौलानाओं में हड़कंप: मामु-फूफी की बेटी से कैसे करेंगे निकाह?