UCC लागू होने से मौलानाओं में हड़कंप: मामु-फूफी की बेटी से कैसे करेंगे निकाह?
News Image

मौलानाओं ने मोदी सरकार पर मुसलमानों की हैसियत कम करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समान नागरिक संहिता (UCC) को उन पर थोपा जा रहा है। हाल ही में एक महिला पत्रकार से बातचीत में मौलानाओं ने कई आशंकाएं व्यक्त कीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक मौलाना ने वीडियो में कहा कि UCC लागू करने से पहले उलेमा से कोई राय-मशविरा नहीं किया गया। उन्होंने दावा किया कि अलग-अलग जगहों पर हुई बैठकों में उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि इस्लाम उनकी रगों में बसा है और इसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जा सकता।

मौलाना ने आगे कहा कि UCC के तहत एक कानून बनाया गया है जिसके अनुसार अब मामू की लड़की और फूफी की लड़की से निकाह नहीं किया जा सकता, जबकि शरीयत इसकी इजाजत देता है। इसके अलावा, किसी महिला को तलाक देने के बाद उसे 3 महीने की इद्दत करनी पड़ती है, जिसे UCC में खत्म कर दिया गया है। मौलानाओं ने इसे शरीयत में दखल बताते हुए कहा कि वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

UCC के लागू होने से मुस्लिम पुरुषों के लिए किसी के साथ भी निकाह करना आसान नहीं होगा। UCC में 74 ऐसे रिश्तों का उल्लेख है, जिनमें वे न तो निकाह कर सकते हैं और न ही लिव-इन रिलेशनशिप में रह सकते हैं। ऐसा करने पर उन्हें सबसे पहले मौलानाओं को बताना होगा और रजिस्ट्रार को सूचित करना होगा। रजिस्ट्रार यह तय करेगा कि रिश्ता सार्वजनिक नैतिकता के खिलाफ है या नहीं। नियम विरुद्ध पाए जाने पर रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भाजपा का सांसदों को व्हिप: 2 अप्रैल को संसद में अनिवार्य उपस्थिति!

Story 1

म्यांमार में भूकंप के दो झटके, दहशत में लोग

Story 1

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को फिर धोया, हारिस रऊफ हुए बेअसर!

Story 1

सलमान खान की सिकंदर के शो में थिएटर के अंदर पटाखे, मची भगदड़

Story 1

बार-बार नहीं, हज़ार बार देखिए! बडोनी और बिश्नोई का हैरतअंगेज़ कैच

Story 1

म्यांमार में फिर डोली धरती, लोगों में दहशत का माहौल

Story 1

पहली ही गेंद पर उड़े मिचेल मार्श के होश, अर्शदीप सिंह ने दिखाई धार

Story 1

दिल्ली-यूपी, राजस्थान में 40 डिग्री पार! आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Story 1

ईद पर बेरूत पर बमों की बारिश: हिजबुल्लाह बना निशाना, हवाई हमले में तीन की मौत

Story 1

ऋषभ पंत से नाराज़ LSG मालिक? वायरल हुआ उंगली दिखाने वाला वीडियो, फैंस को आई राहुल की याद