आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस से था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
गुजरात के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी की और हार्दिक के गेंदबाजों को खूब परेशान किया। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए।
साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर ने गुजरात के लिए तूफानी पारी खेली। इन तीनों ने मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण को खूब छकाया। यह देख हार्दिक पांड्या परेशान हो गए। वह गेंदबाजों का सही इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे।
तभी टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा उनकी मदद के लिए आगे आए और फील्ड में अहम बदलाव किए। गेंदबाजी रोटेशन को लेकर भी उन्होंने हार्दिक को कई टिप्स दिए।
हार्दिक पांड्या के खराब गेंदबाजी रोटेशन ने मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ा दी थीं, जिसका गुजरात के बल्लेबाजों ने भरपूर फायदा उठाया। साई सुदर्शन ने खासकर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 41 गेंदों में 63 रन बनाए।
मैच के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मौजूदा कप्तान हार्दिक की मदद करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद मुंबई इंडियंस के फैंस ने सोशल मीडिया पर रोहित को ही अपना असली कप्तान बताया। उन्होंने कई पोस्ट और मीम्स शेयर किए।
गेंदबाजी में गुजरात के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 41 गेंद पर 63, जोस बटलर ने 27 गेंद पर 38 और गिल ने 24 गेंद पर 39 रन बनाए। मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान और सत्यनारायण राजू को 1-1 सफलता मिली।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
Rohit Sharma helped Hardik Pandya in the field set up and wicket came in the next over.
— 𝐇𝐲𝐝𝐫𝐨𝐠𝐞𝐧 𝕏 (@ImHydro45) March 29, 2025
MI betrayed him last year but this man is so loyal to that team. Our Captain Forever.💙🙌 pic.twitter.com/55r16uhV6M
न्यूजीलैंड को करारा झटका, मैच विनर खिलाड़ी दूसरे वनडे से बाहर!
चालान काटने आए पुलिसकर्मी ने मांगी माफी, जब खुली खुद की पोल!
डेब्यू बना यादगार! अश्विनी कुमार ने KKR को किया तहस-नहस
चिकन नेक पर मोहम्मद यूनुस की नजर, भारत देगा पलटवार?
मुंबई ने 30 लाख में खरीदा, कोलकाता की लंका लगाई: डेब्यू में 4 विकेट झटके, बल्लेबाजों की उड़ाई नींद!
दिल्ली में भूकंप की भविष्यवाणी: NCS ने बताया सच!
इसका जिम्मेदार मैं हूं... 9 महीने तक अंतरिक्ष में क्यों फंसे रहे सुनीता विलियम्स और विल्मोर? एस्ट्रोनॉट का बड़ा खुलासा
ईद पर नमाज के बाद हिंसा के बीच राजस्थान से आई सुखद खबर: भगवाधारियों ने नमाजियों पर की फूलों की बारिश
विवाहित प्रेमी संग पकड़ी गई भाजपा नेत्री, पत्नी और परिजनों ने की जमकर पिटाई, चैट भी वायरल!
क्या RSS चाहता है मोदी का रिटायरमेंट? संजय राउत का सनसनीखेज दावा