9 महीनों तक अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पहली बार मीडिया के सामने आए और उन सभी सवालों के जवाब दिए जो पूरी दुनिया जानना चाहती थी।
बुच विल्मोर ने बताया कि उनके 9 महीने तक स्पेस में फंसे रहने के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है। जून 2024 में सुनीता और बुच सिर्फ 8 दिनों के मिशन के लिए अंतरिक्ष गए थे, लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के चलते उन्हें वापस लाने का अभियान लंबा खिंच गया।
286 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद एलन मस्क की कंपनी SpaceX के जरिए दोनों 19 मार्च, 2025 को धरती पर वापस आए।
अंतरिक्ष से वापस आने के बाद 31 मार्च को सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने मीडिया से बातचीत में कई सवालों के जवाब दिए। बुच विल्मोर से जब पूछा गया कि 9 महीने तक अंतरिक्ष में फंसे रहने के लिए वह किसे जिम्मेदार मानते हैं, तो उन्होंने खुद को और बाकी सभी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बोइंग स्टारलाइनर के धोखा देने की बातों का खंडन किया।
बुच विल्मोर ने कहा, क्रू फ्लाइट कमांडर के तौर पर ऐसे कई सवाल थे जो मैंने नहीं पूछे, इसलिए मैं दोषी हूं। मैं इसे देश के सामने स्वीकार करता हूं। ऐसी कई चीजें हैं, जो मुझे पूछनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया। तब मुझे इस बात का एहसास नहीं था कि उन्हें यह सवाल पूछने की जरूरत है, लेकिन अब पीछे मुड़कर देखता हूं तो कुछ संकेत तो मिले ही थे। अगर उंगली उठाने की बात आएगी तो मैं पहले खुद को दोषी ठहराऊंगा।
बुच ने कहा कि इसके लिए NASA और बोइंग भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि वे सामने आने वाली सभी समस्याओं को ठीक करेंगे। वे स्टारलाइनर को कारगर बनाने जा रहे हैं और दोबारा कोशिश की जाएगी। पिछली गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ेंगे।
जब बुच से पूछा गया कि क्या वो स्टारलाइनर से दोबारा यात्रा करेंगे, तो उन्होंने कहा कि हां, वे इसमें सुधार करेंगे, इसे दुरुस्त किया जाएगा और काम करने लायक बनाएंगे। सुनीता विलियम्स ने भी कहा कि स्टारलाइनर बहुत सक्षम है, हालांकि कुछ चीजें हैं जिन्हें ठीक करने की जरूरत है और इस पर काम किया जा रहा है।
सुनीता ने बताया कि धरती पर लौटने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने पति और कुत्तों को गले लगाया। फिर एक ग्रिल्ड चीज सैंडविच खाया, जो उनके पिता की याद दिलाता है।
सुनीता विलियम्स ने भारत के साथ अपने जुड़ाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वे अपने पिता के देश वापस आने की उम्मीद करती हैं। एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को एक्सिओम मिशन के साथ अंतरिक्ष में जाते हुए देखने के लिए वे बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने भारत को एक महान देश और एक शानदार लोकतंत्र बताया और अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश की प्रगति की सराहना की।
सुनीता विलियम्स ने बताया कि अंतरिक्ष से भारत अद्भुत दिखता है। जब भी वे हिमालय के ऊपर से गुजरे, बुच ने अविश्वसनीय तस्वीरें खींचीं। अंतरिक्ष से हिमालय का नजारा शानदार है। ऐसा लगता था मानो लहरें उठ रही हों और भारत में नीचे की ओर बह रही हों। उन्होंने कहा कि भारत में बहुत सारे रंग हैं और पूर्व से पश्चिम की ओर जाने पर तटों पर मछली पकड़ने वाली नावों का बेड़ा गुजरात और मुंबई आने का संकेत देता है।
#BREAKING | Astronauts Sunita Williams and Butch Wilmore hold their first news conference since their return to Earth
— Republic (@republic) March 31, 2025
When something doesn t go your way, you just have to take the blinders off and you just have to look around you and see what other great things are waiting… pic.twitter.com/UcYQ60wUFy
चिली के राष्ट्रपति बोरिक का भारत दौरा: आर्थिक साझेदारी पर ज़ोर
कैब ड्राइवर से भिड़ना रजत दलाल को पड़ा महंगा, बीच रास्ते में उतरे!
आधी रात को लड़की का धमाका: OYO के राज खुले, प्रेमी के उड़े होश!
PBKS vs LSG: प्रभसिमरन और श्रेयस का इकाना में तूफान, लखनऊ को 8 विकेट से रौंदा
पंजाब से हार के बाद पंत पर बरसे गोयनका, फैंस को आई केएल राहुल की याद!
लोको पायलट बना गेटमैन, वायरल हुआ अनोखा वीडियो!
शुभमन गिल: शतक की दहलीज पर, RCB के खिलाफ रचेंगे इतिहास?
Ghibli ट्रेंड में PM मोदी और नेतन्याहू की एंट्री, एंबेसी ने साझा की मनमोहक तस्वीरें
वक्फ के पास इतनी संपत्ति फिर भी मुसलमान गरीब क्यों? रिजिजू ने लोकसभा में बिल का कारण बताया
वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पेश: अब आगे क्या होगा, कैसे बनेगा कानून?