ताश के पत्तों की तरह ढही इमारतें, भूकंप के बीच सड़क पर हुई डिलीवरी, फिर जो हुआ...
News Image

म्यांमार में आए भूकंप का पड़ोसी देश थाईलैंड पर भी जोरदार असर पड़ा है। बैंकॉक में भयानक भूकंप के कारण भारी तबाही मची है।

कई गगनचुंबी इमारतें ताश के पत्तों की तरह बिखर कर ढह गईं।

बैंकॉक में भूकंप से मची तबाही के बीच डॉक्टरों की एक टीम ने सड़क पर एक बच्चे को जन्म दिया।

28 मार्च को पुलिस जनरल अस्पताल में एक महिला की सर्जरी चल रही थी। इसी दौरान भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसके बाद अस्पताल से सभी डॉक्टरों और मरीजों को बाहर निकाला गया।

अस्पताल के प्रवक्ता पुलिस कर्नल सिरिकुल श्रीसंगा ने बताया कि भूकंप के झटकों के बीच अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों और मेडिकल टीमों ने महिला को अस्पताल से बाहर निकाला और सड़क पर लाया, जहां डॉक्टर ने सफल डिलीवरी की और महिला ने एक लड़के को जन्म दिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां भूकंप से मची तबाही के बीच एक नई जिंदगी ने खुली हवा में सांस ली। वीडियो में अस्पताल के कर्मचारी इलाज करा रही महिला को घेरे नजर आ रहे हैं। बच्चे के रोने की आवाज सुनाई देती है और नवजात शिशु नजर आ रहा है।

कई अन्य मरीज भी स्ट्रेचर पर लेटे नजर आ रहे हैं। सर्जन ने बताया कि महिला और बच्चे की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल के कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है।

म्यांमार और बैंकॉक में आए भूकंप के कारण अब तक 1,012 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। म्यांमार में 1,002 से ज़्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बैंकॉक में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, 26 घायल हैं और 47 लोग लापता हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रोहित शर्मा पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर जमकर हुई आलोचना

Story 1

ईद पर जामा मस्जिद में पुनीत सुपरस्टार की हरकत से मचा बवाल, यूजर्स ने लगाई फटकार!

Story 1

विराट कोहली: सिडनी सिक्सर्स में शामिल? अप्रैल फूल ने मचाई धूम!

Story 1

अंकल जी मौत से मीटअप करने निकले! स्कूटी पर खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो देख लोगों ने दी प्रतिक्रिया

Story 1

राहुल त्रिपाठी के अनोखे स्टांस पर मीम्स की बाढ़, फैंस बोले - ये डांस है या बैटिंग?

Story 1

आधी रात को लड़की ने खोले राज़, प्रेमी के उड़े होश - वायरल वीडियो!

Story 1

गोंडा: पत्नी की धमकी - ड्रम में भरकर मेरठ जैसा हाल करूंगी

Story 1

ट्रांसपोर्टर की पिटाई पर हिन्दू संगठनों का आक्रोश, थाने का घेराव!

Story 1

रियान पराग पर बदसलूकी का आरोप: ग्राउंड्समैन के साथ अभद्र व्यवहार, वीडियो वायरल

Story 1

उन्हें वहां से हटाओ : अंबाती रायडू ने राहुल द्रविड़ का व्हीलचेयर पर किया अपमान!