सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला का बाल गन्ना जूस निकालने वाली मशीन में फंस गया। यह घटना तेलंगाना के दोर्नाकल में हुई।
वीडियो में दिख रहा है कि महिला के बाल मशीन में इस कदर उलझ गए कि उन्हें निकालना मुश्किल हो रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली काट दी, जिससे मशीन रुक गई।
इसके बाद, मौजूद लोगों ने मशीन को आगे-पीछे घुमाकर बड़ी मुश्किल से महिला के बालों को मशीन से अलग किया। इस दौरान महिला को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समय रहते बिजली काट दिए जाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई, अन्यथा महिला को गंभीर चोटें आ सकती थीं।
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नामक अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। हजारों लोगों ने इसे देखा और अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, भाई की कोशिश ने बचा लिया। एक अन्य यूजर ने इसे काफी डरावना बताया। कई लोगों ने इमोजी के जरिए भी अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
In a Tragic Incident at a Juice Point, A Woman s hair got stuck in a Sugarcane Machine. Locals quickly acted, Cutting off power and saved her just in time, Dornakal Telangana pic.twitter.com/eJHq1HcHI2
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 28, 2025
ईदगाह पहुंचे अखिलेश यादव, बैरिकेडिंग पर घेरी योगी सरकार
जब तक पिता है जीवित... : मोदी के रिटायरमेंट पर फडणवीस का राउत पर पलटवार, खेला औरंगजेब कार्ड
ईद पर फुल हुई वाराणसी की जामा मस्जिद, सीढ़ियों पर पढ़नी पड़ी नमाज!
ईद पर इतनी बैरिकेडिंग? ईदगाह पहुंचकर योगी से झगड़ पड़े अखिलेश, बोले यूपी पुलिस ने मुस्लिमों से मिलने से रोका
वायरल: लड़कियों ने कैमरे पर ऐसा क्या कहा कि वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने दी प्रतिक्रिया!
बरेली में ईद के बाद खूनखराबा: सपा समर्थकों के बीच पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप
रोहित शर्मा के हाथ से फिसल रहा वक्त? पूर्व क्रिकेटर ने चेताया!
गेट के पास कुत्ते से प्यार करना पड़ा भारी, अचानक हुआ हमला! CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना
फ्लाईओवर से गिरा केरोसिन टैंकर, भीषण आग, CCTV में कैद दिल दहलाने वाला मंजर
4 लड़के जाओ और ठोंक दो : सपा सांसद पर पूर्व BJP विधायक का विवादित बयान, मचा हड़कंप