लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोविशील्ड वैक्सीन के दुष्प्रभावों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है कि इस वैक्सीन से होने वाले ब्लड क्लॉटिंग के जानलेवा खतरे की जिम्मेदारी कौन लेगा?
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि क्या वैक्सीन कंपनियों से चंदा लेते समय भाजपा सरकार को इस खतरे की जानकारी थी?
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार को पहले से पता था, तो जनता के जीवन को खतरे में क्यों डाला गया? और यदि जानकारी नहीं थी, तो बिना जांच के इतना घातक फैसला किसने लिया? उन्होंने यह भी पूछा कि इस लापरवाही को नजरअंदाज करने के लिए किसने और कितना लिया?
अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश में अचानक होने वाली मौतों को लेकर चिंता बढ़ रही है। कुछ लोग इसके पीछे कोविड वैक्सीन को एक कारण बता रहे हैं।
हालांकि, रिसर्च में अचानक होने वाली मौतों के पीछे कई अन्य कारण भी बताए गए हैं। इनमें कोरोना के दौरान अस्पताल में ज्यादा दिनों तक भर्ती रहना, परिवार में किसी की अचानक मृत्यु, मृत्यु से 48 घंटे पहले अत्यधिक शराब पीना, नशीली दवाओं का उपयोग और मौत से 48 घंटे पहले बहुत ज्यादा शारीरिक गतिविधि (जिम में व्यायाम) शामिल हैं।
*देखते हैं कि कोविशील्ड वैक्सीन से ब्लड क्लॉटिंग के जानलेवा ख़तरे की ज़िम्मेदारी अब कौन लेता है। क्या वैक्सीन कंपनियों से चंदा लेते समय भाजपा सरकार को ये बात पता थी। अगर ‘हाँ’ तो जनता के जीवन को ख़तरे में क्यों डाला, यदि ‘न’ तो बिना जाँच के इतना घातक फ़ैसला किसने लिया और इसको… pic.twitter.com/crmLfMn68v
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 28, 2025
मौत को दी मात! 14 हजार फीट से बिना पैराशूट गिरी, फिर भी जिंदा!
लड़कियों ने कैमरे के सामने क्या कहा कि वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
वेस्टइंडीज टी20 टीम में बड़ा उलटफेर: होप को मिली कप्तानी, पॉवेल हुए बाहर!
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज भरेगी रफ्तार!
मुंबई इंडियंस का नया हीरा : कौन हैं अश्वनी कुमार, जिन्होंने डेब्यू पर मचाया धमाल?
बंदूक की नोंक पर लूटने आया, महिला ने मारी गोली, फिर हुआ ऐसा कि आ जाएगी दया!
भ्रष्टाचार के आरोपों में सजा काट रहे इमरान खान नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित
ईद की नमाज में सीएम ममता का ऐलान: बंगाल सरकार अल्पसंख्यकों के साथ, लाल और भगवा एक!
रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन से बाहर! मुंबई इंडियंस का चौंकाने वाला फैसला
म्यांमार भूकंप: नर्सें बनीं देवदूत, जान पर खेलकर बचाई नवजातों की जिंदगी