चेपॉक के मैदान पर आईपीएल 2025 का ब्लॉकबस्टर मुकाबला सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
आरसीबी को सीएसके के घर में हराने के लिए विराट कोहली का बल्ला चलना जरूरी है। चेन्नई के गेंदबाज जानते हैं कि कोहली कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं, जिसके चलते वे शुरू में ही कोहली को आउट करने के लिए बेताब दिखे।
पारी का तीसरा ओवर खलील अहमद फेंकने आए। उनकी पहली गेंद कोहली के पैड से टकराई। खलील ने जोरदार अपील की और जश्न मनाने लगे, विराट के करीब भी पहुंच गए। लेकिन अंपायर ने नॉटआउट करार दिया।
इसके बाद खलील धोनी के पास पहुंचे और उन्होंने रिव्यू लेने के लिए कहा। रिप्ले में दिखा कि गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी, इसलिए थर्ड अंपायर ने भी कोहली को नॉटआउट करार दिया। इस तरह खलील के कहने पर लिया गया रिव्यू विफल रहा। धोनी रिव्यू सिस्टम भी कोहली को आउट नहीं कर सका। फैसले के बाद कोहली के चेहरे पर मुस्कान थी।
चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी ने प्लेइंग 11 में एक-एक बदलाव किया है। आरसीबी में भुवनेश्वर कुमार आए हैं, वहीं मथीशा पथिराना सीएसके के लिए फिट होकर खेले रहे हैं।
Let s laugh at Khaleel Ahmed as he thought he got Virat Kohli s wicket 😂#CSKvRCB pic.twitter.com/w2qqRlFRw8
— MR Kabir Ali 18 (@MRKabirAli) March 28, 2025
मौत को दी मात! 14 हजार फीट से बिना पैराशूट गिरी, फिर भी जिंदा!
स्वतंत्रता सेनानी की जमीन से निकला ‘काला सोना’, ONGC ने लगाई मुहर!
IPL 2025: कप्तानी वापसी के लिए संजू सैमसन का बड़ा कदम, रियान पराग को झटका लगने की संभावना
याद रखना, दीदी है आपके साथ : ईद पर ममता बनर्जी का साफ संदेश
यूपी में जैकपॉट! स्वतंत्रता सेनानी की जमीन के नीचे तेल का भंडार
ओडिशा में बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटना: एक की मौत, आठ घायल, मुआवजे का ऐलान
बलिया में तेल का खजाना! 300 किलोमीटर तक फैला भंडार, ONGC दे रहा 10 लाख किराया!
आगरा में बीच सड़क पर स्कूली लड़कियों से छेड़छाड़, CCTV फुटेज वायरल
ईद से पहले बीड में मस्जिद के पास धमाका, फडणवीस ने कहा - पता चल गया, किसने किया
गुजरात में बनी भारत की सबसे बड़ी सोलर सेल गीगाफैक्ट्री, खुलेंगे 40 हजार नौकरियां के द्वार!