आसमान से बरसेगी प्रचंड आग: भारतीय सेना को मिलेंगे 156 लड़ाकू हेलीकॉप्टर!
News Image

केंद्र सरकार ने भारतीय सेना की शक्ति बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड की 156 इकाइयों की खरीद को मंजूरी दे दी है। भारतीय वायुसेना ने सितंबर 2023 में इन हेलीकॉप्टरों की मांग की थी।

रक्षा मंत्रालय ने 45,000 करोड़ रुपये के इस सौदे को हरी झंडी दिखा दी है। यह फैसला सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में लिया गया। इस वित्तीय वर्ष में रक्षा मंत्रालय ने 2.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह सौदा आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देगा और भारतीय वायुसेना और सेना की ताकत को मजबूत करेगा। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से ये 156 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर खरीदे जाएंगे।

इन 156 हेलीकॉप्टरों में से 90 भारतीय थल सेना को मिलेंगे, जबकि 66 हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना को सौंपे जाएंगे।

प्रचंड हेलीकॉप्टर कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में कारगर साबित होंगे। इनमें कॉम्बैट सर्च एंड रेस्क्यू (CSAR), दुश्मन की वायु रक्षा को नष्ट करना (DEAD), काउंटर इनसर्जेंसी (CI) ऑपरेशन और रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट (RPA s) को मार गिराना शामिल है। यह हाई एल्टीट्यूड बंकर बस्टिंग ऑपरेशंस में भी मददगार होगा।

प्रचंड दुनिया का एकमात्र अटैक हेलीकॉप्टर है जो 16,400 फीट (5,000 मीटर) की ऊंचाई पर भी उड़ सकता है। यह सियाचिन ग्लेशियर और पूर्वी लद्दाख जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात होने के लिए उपयुक्त है। यह हवा से जमीन और हवा से हवा में हमला करने में सक्षम मिसाइलों से लैस है और दुश्मन की हवाई सुरक्षा को नष्ट कर सकता है।

एलसीएच में दो लोग बैठ सकते हैं। यह 51.10 फीट लंबा और 15.5 फीट ऊंचा है। इसका कुल वजन 5800 किलोग्राम है और यह 700 किलोग्राम तक के हथियार ले जा सकता है। इसकी अधिकतम गति 268 किमी प्रतिघंटा है और यह 550 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। यह लगातार 3 घंटे 10 मिनट तक उड़ान भर सकता है। यह 16,400 फीट की ऊंचाई पर भी हथियारों और आवश्यक सामानों के साथ उड़ान भर सकता है।

एलसीएच में 20 मिमी की एक तोप लगी हुई है और इसमें रॉकेट, मिसाइल और बम लगाने के लिए 4 हार्डप्वाइंट्स हैं। इस हेलिकॉप्टर का कॉकपिट ग्लास का बना है और इसका फ्रेम कंपोजिट है। भविष्य में इसके और भी उन्नत वर्जन लाए जाएंगे।

प्रचंड हेलिकॉप्टरों की तैनाती के बाद पुराने Mi-35 और Mi-25 हेलिकॉप्टरों को हटाया जाएगा। ये दोनों हेलीकॉप्टर रूस ने बनाए थे और इनका उपयोग वायु सेना काफी समय से कर रही है। इनके एक स्क्वॉड्रन को पहले ही खत्म कर दिया गया है, क्योंकि इनकी जगह बोईंग कंपनी का एएच-64ई (AH-64E) अपाचे हेलिकॉप्टर तैनात किया गया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पहले हाथ पर चोट, फिर उखाड़े स्टंप्स! रियान पराग का अपने ही घर में बुरा हाल

Story 1

बोलने से पहले सोचते! CMS ने गांधी परिवार पर की अभद्र टिप्पणी, मचा हड़कंप

Story 1

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज भरेगी रफ्तार!

Story 1

RR vs CSK: राजस्थान की जीत के बाद मीम्स की बाढ़, धोनी पर बने मजेदार चुटकुले!

Story 1

वैभव सूर्यवंशी को ड्रिंक्स ले जाते देख मचा बवाल, फैंस ने कहा - यह बाल श्रम है!

Story 1

मौत को छूकर लौटी महिला! तेज़ रफ्तार ट्रेन गुजरी ऊपर से, फिर भी बची जान

Story 1

पाकिस्तान में इस्लाम न अपनाने पर हिंदू की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

Story 1

हाईवे पर कार में अश्लील हरकत: पुलिसकर्मी निलंबित, वीडियो वायरल!

Story 1

म्यांमार में भूकंप से तबाही: नमाज़ के दौरान 700 से ज़्यादा लोगों की मौत, 60 मस्जिदें तबाह

Story 1

धोनी का विकेट गिरा, गुस्से से लाल हुई फैन गर्ल! राजस्थान ने छीनी जीत