भूकंप: मलबे से निकली चीखें, मंजर भयावह
News Image

म्यांमार, थाईलैंड, चीन और भारत के कुछ हिस्सों में शुक्रवार, 28 मार्च को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। म्यांमार और थाईलैंड में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे दोनों देशों में भारी तबाही मची।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में कई इमारतें ढह गईं। वहीं, म्यांमार में नदी पर बना एक पुल ढह गया। इस भूकंप से हुए नुकसान के कई डरावने वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

बैंकॉक में भूकंप के कारण ढही एक इमारत के मलबे में फंसे एक मजदूर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मदद की गुहार लगाता हुआ नजर आ रहा है। यूजर ने दावा किया है कि इस मलबे के नीचे करीब 43 लोग दबे हुए हैं।

बैंकॉक शहर के एक वीडियो में एक बहुमंजिला इमारत ढहती हुई नजर आ रही है और वहां मौजूद लोग चीखते हुए भाग रहे हैं।

7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद म्यांमार की सेना ने देश के कई हिस्सों में आपातकाल लगा दिया है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद कोलकाता और इंफाल में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के जीएफजेड भूवैज्ञानिक केंद्र ने बताया कि दोपहर में भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया, जिसका केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार था।

म्यांमार-थाईलैंड भूकंप में करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है और भारत की ओर से मदद दी जा रही है।

भूकंप के तेज झटकों के बाद म्यांमार के मांडले एयरपोर्ट से लोगों को बचाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एयरपोर्ट पर अलर्ट अलार्म बजने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इरावती नदी पर बना पुल भी ढह गया, जिससे दो शहरों का संपर्क भी टूट गया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मेरठ जेल: रामायण पाकर क्यों रो पड़ी पति की हत्या की आरोपी मुस्कान?

Story 1

बिना ऑपरेशन गांठ ठीक करने के दावे पर डॉक्टरों का गुस्सा!

Story 1

महाराष्ट्र: मस्जिद में विस्फोट, अबू आजमी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Story 1

धोनी के आउट होने पर CSK फैन गर्ल हुई वायरल, गुस्से ने खींचा सबका ध्यान

Story 1

रोहित शर्मा के हाथ से फिसल रहा वक्त! क्या हिटमैन का युग समाप्त?

Story 1

सीधी गोली मारूंगा : हिंदू नेता का सपा नेता को जान से मारने का ऐलान, 25 लाख का इनाम!

Story 1

16 बच्चों के बाद भी और करूंगा! - मौलाना ने महंगाई का ठीकरा मोदी पर फोड़ा

Story 1

यूपी में जैकपॉट! स्वतंत्रता सेनानी की जमीन के नीचे तेल का भंडार

Story 1

क्या राजनीति से संन्यास लेंगे PM मोदी? संजय राउत का बड़ा खुलासा, RSS चाहता है बदलाव!

Story 1

धोनी ने दिखाई मानवता, बैसाखी के सहारे द्रविड़ का हाल जानने पहुंचे