मोहाली की पॉक्सो कोर्ट ने 2018 के जीरकपुर यौन उत्पीड़न और रेप मामले में स्वयंभू ईसाई धर्म प्रचारक पादरी बजिंदर सिंह को दोषी पाया है। इस मामले में कुल 7 लोगों पर आरोप लगे थे, जिनमें से 5 को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है, जबकि एक आरोपी की पहले ही मौत हो चुकी है। अदालत 1 अप्रैल को सजा का ऐलान करेगी।
बजिंदर सिंह के खिलाफ 2018 में जीरकपुर की एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस ने पादरी बजिंदर को जुलाई 2018 में दिल्ली एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया था, जब वह लंदन भागने की कोशिश कर रहा था।
पीड़ित महिला पिछले 7 साल से न्याय के लिए कोर्ट और पुलिस के चक्कर काट रही थी। उसने बताया कि बंजर सिंह ने और भी महिलाओं का शोषण किया है। उसने आरोप लगाया कि बजिंदर सिंह धर्म के नाम पर लोगों को धोखा दे रहा था और धर्म परिवर्तन कराने के लिए उसे विदेशों से हवाला के जरिए पैसा मिलता था।
पीड़ित ने अदालत के फैसले का स्वागत किया और 5 आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ हाई कोर्ट जाने की बात कही। उसने उम्मीद जताई कि इस फैसले से दूसरी महिलाओं को भी हिम्मत मिलेगी और वे न्याय के लिए आगे आएंगी। पीड़ित ने ये भी कहा कि बजिंदर सिंह उसे और अन्य पीड़ित लड़कियों को धमकी दे रहा है। उसने कहा कि बजिंदर सिंह एक दरिंदा और पाखंडी है और उसे हमेशा जेल में रहना चाहिए, क्योंकि जेल से बाहर आकर वह फिर से वही काम करेगा।
पीड़ित के वकील अनिल सागर ने बताया कि कुल 7 आरोपी थे, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। कोर्ट ने बचे हुए 6 आरोपियों में से केवल बजिंदर सिंह को दोषी करार दिया है। उन्होंने कहा कि बजिंदर सिंह धर्म के नाम पर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाता है और लड़कियों के साथ गलत काम करता है। महिला ने आरोप लगाया था कि बजिंदर सिंह उसे मैसेज भेजता रहता था और हर रविवार को चर्च के एक कमरे में उसे अकेले बैठाता था, जहां वह उसे गलत तरीके से छूता था।
*#BREAKING | Bollywood-backed fraud Pastor Bajinder Singh declared guilty by court for sexual assault
— Republic (@republic) March 28, 2025
Tune into LIVE TV for all the fastest #BREAKING alerts - https://t.co/54poyIyssf#BajinderSingh #Punjab #Bollywood pic.twitter.com/CM8CIjnTRZ
16 बच्चे पैदा करने के बाद मौलाना ने मोदी को कोसा!
जलते चिमटे से पीठ पर टैटू: रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल
बोलने से पहले सोचते! CMS ने गांधी परिवार पर की अभद्र टिप्पणी, मचा हड़कंप
नीतीश कुमार का मंच पर महिला के साथ विवादास्पद व्यवहार, वीडियो वायरल
धोनी-अश्विन का मास्टरप्लान , राणा देखते रह गए
गोंडा में पत्नी का खौफनाक धमकी: मुस्कान की तरह टुकड़ों में काटकर ड्रम में भर दूंगी
गोविंदा के दामाद का गुवाहाटी में तूफान: 10 चौके और 5 छक्के!
अश्विन-धोनी की बिजली सी तेजी, राणा को भेजा पवेलियन!
4 लड़के जाओ और ठोंक दो : सपा सांसद पर पूर्व BJP विधायक का विवादित बयान, मचा हड़कंप
धोनी के घुटने में दर्द, 10 ओवर बैटिंग करना मुश्किल! कोच का चौंकाने वाला खुलासा