बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला उनकी कलाई पर बंधी एक घड़ी से जुड़ा है, जिस पर श्री राम मंदिर की तस्वीर बनी हुई है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सलमान खान के इस कृत्य को शरिया के खिलाफ और पाप बताया है।
मौलाना रजवी ने एक वीडियो जारी कर सलमान खान से तत्काल उस घड़ी को उतारने की अपील की है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब सलमान खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में लोगों की नजर उनकी कलाई पर बंधी अयोध्या के मंदिर की तस्वीर वाली घड़ी पर गई। तस्वीरों के साथ सलमान ने कैप्शन में ईद पर सिनेमाघरों में मिलते हैं लिखा था।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सलमान खान के इस कदम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि शरिया के अनुसार किसी भी मुसलमान को गैर-मुसलमानों के धार्मिक प्रतीकों, इमारतों या मंदिरों का प्रचार करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने सलमान को याद दिलाया कि वह एक मुसलमान हैं और उन्हें इस्लामी नियमों का पालन करना चाहिए।
मौलाना रजवी ने कहा कि सलमान खान एक मशहूर मुसलमान हैं और हिन्दी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके चाहने वाले करोड़ों हैं। राम मंदिर के प्रचार के लिए एक घड़ी बनाई गई है और सलमान खान ने प्रचार के लिए उस घड़ी को पहन रखा है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वह सबसे पहले मुसलमान हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इस्लामी कानून किसी भी मुसलमान को गैर-मुसलमानों के धार्मिक प्रतीकों, इमारतों या मंदिरों का प्रचार करने की अनुमति नहीं देता है। यदि कोई मुसलमान इस तरह के प्रचार में शामिल होता है - चाहे वह मंदिर का हो या राम एडिशन वाली घड़ी पहनकर, तो शरिया के अनुसार वह अपराध कर रहा है। इसे पाप माना जाता है, यह हराम है और उसे इससे बचना चाहिए। मौलाना रजवी ने सलमान खान को नसीहत देते हुए कहा कि वह अपने हाथों से राम नाम एडिशन की घड़ी उतार दें।
*Bareilly, Uttar Pradesh: National President of All India Muslim Jamaat, Maulana Shahabuddin Razvi on actor Salman Khan wearing limited edition Ram Janmabhoomi watch says, ...I want to address him and clarify the matter from the perspective of Sharia. First and foremost, he is a… pic.twitter.com/YCZawQnMjq
— IANS (@ians_india) March 28, 2025
राजस्थान रॉयल्स की रोमांचक जीत: आखिरी ओवर में सीएसके को 6 रनों से हराया
बैसाखियों के सहारे द्रविड़ मैदान पर, धोनी ने दौड़कर लगाया गले!
दिल्ली की लड़की की दबंगई: फर्राटेदार गाली, मां बोली बेटी है IPS, क्या कर लेगा तू?
भूकंप की तबाही: सड़क पर हुई गर्भवती महिला की डिलीवरी, पार्क में मरीजों का इलाज!
प्रेमानंद जी महाराज ने मनाया 56वां जन्मदिन, वृंदावन में दिवाली जैसा उत्सव!
क्या सितंबर में संन्यास लेंगे प्रधानमंत्री मोदी? संजय राउत के दावे से मची खलबली
धोनी नहीं, इन तीन कारणों से राजस्थान के आगे धराशायी हुई CSK
कोई मर गया है क्या? नोएडा में लैम्बोर्गिनी ने दो मजदूरों को कुचला, ड्राइवर गिरफ्तार
IPL 2025: जीत के बाद भी कप्तान रियान पराग को झटका, लगा 12 लाख का जुर्माना
भोपाल ईदगाह में फिलिस्तीन के नारे: मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर साधा निशाना