भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। मार्च में ही धूल भरी आंधी और तपती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन तो क्या, रात में भी पंखे और एसी के बिना चैन नहीं मिल रहा है।
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, पूर्वी मध्य भारत, उत्तर-पूर्व भारत और अरुणाचल प्रदेश में 28 मार्च तक गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।
आज, दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना है। शाम 5.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 27 प्रतिशत थी। हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 263 दर्ज किया गया।
28 मार्च, 2025 को दिल्ली में सुबह हल्की ठंड और आसमान साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन दोपहर में गर्मी बढ़ेगी। तापमान 19°C और 38°C के बीच रहेगा। तेज़ हवाएं बढ़ते तापमान से थोड़ी राहत देंगी। दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मध्य भारत और आंतरिक महाराष्ट्र में तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।
IMD ने 28 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश हो सकती है। कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी और जम्मू में भारी बारिश की आशंका है। 28 और 29 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
बढ़ते तापमान को देखते हुए आईएमडी ने सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिमी राजस्थान में येलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में और 29 से 31 मार्च के बीच ओडिशा के अंदरूनी इलाकों में लू चलने की संभावना है। 28 से 29 मार्च के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम के कुछ हिस्सों में गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा।
*27 मार्च 2025 के लिए मौसम की चेतावनी #imd #india #shorts #thunderstorm #rainfall #heatwave@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/mATboKEYPY
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 27, 2025
छत्तीसगढ़ में बड़ा झटका! 50 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 68 लाख का इनाम था घोषित
टोंगा में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी!
सूर्यकुमार यादव को लगा खतरनाक बाउंसर, पत्नी देविशा की अटकी सांसें
लॉन्च के 40 सेकंड बाद धराशायी हुआ स्पेक्ट्रम रॉकेट: यूरोपीय अंतरिक्ष कार्यक्रम पर उठे सवाल?
रोहित शर्मा: कप्तान नहीं, पर लीडर तो वही हैं!
नीतीश राणा का तूफान, चेन्नई के गेंदबाज हुए बेदम!
रिक्शा रेस पड़ी भारी, पलटे ई-रिक्शा!
म्यांमार भूकंप: भारत का ऑपरेशन ब्रह्मा , जानें राहत कार्य की पूरी जानकारी
IPL 2025: जसप्रीत बुमराह की मैदान पर वापसी, मुंबई इंडियंस में खुशी की लहर
AAP ने 5 साल ड्रामा किया तो हार गई, BJP को संदीप दीक्षित की नसीहत