टोंगा के पास सोमवार सुबह (स्थानीय समय) 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद प्रशांत द्वीपीय राष्ट्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में चिंता पैदा कर दी है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र टोंगा के मुख्य द्वीप टोंगाटापू से करीब 100 किलोमीटर (62 मील) उत्तर-पूर्व में स्थित था।
इस तीव्रता के भूकंप से भारी नुकसान की आशंका को देखते हुए, प्रशांत महासागर सुनामी चेतावनी केंद्र ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया।
पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भूकंप के केंद्र के 300 किलोमीटर (185 मील) के दायरे में आने वाले तटवर्ती क्षेत्रों को खतरनाक सुनामी लहरों का सामना करना पड़ सकता है।
जर्मनी के भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (Geo Forschungs Zentrum) के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।
हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। भूकंप के बाद पूरे इलाके में डर और बेचैनी का माहौल है। स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और तटीय क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है।
टोंगा एक पोलिनेशियन देश है, जिसमें 171 द्वीप शामिल हैं। इसकी जनसंख्या लगभग 1 लाख है और ज्यादातर लोग मुख्य द्वीप टोंगाटापू पर रहते हैं। यह देश ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में 3,500 किलोमीटर (2,000 मील) की दूरी पर स्थित है। टोंगा के ज्यादातर द्वीप सफेद रेतीले समुद्र तटों, कोरल रीफ्स और घने वर्षा वनों से भरे हुए हैं।
मुख्य द्वीप टोंगाटापू के चारों ओर लैगून और चूना पत्थर की चट्टानें हैं। यहां की राजधानी नूकुआलोफा भी यहीं स्थित है, जहाँ बीच रिजॉर्ट्स, प्लांटेशन्स और ऐतिहासिक स्थल हाअमोंगा आ माउई (Ha amonga ʻa Maui) भी हैं, जिसे 1200 के दशक में बनाया गया था।
An earthquake with a magnitude of 7.0 on the Richter Scale hit Tonga Islands at 5.48 pm IST today: National Center for Seismology pic.twitter.com/netiUxL0f4
— ANI (@ANI) March 30, 2025
ईद पर सलमान खान को ईदी: सिकंदर ने दूसरे दिन मारी बाजी!
नमाज़ के नाम पर सड़क जाम क्यों? योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज़ पर बैन का समर्थन किया
क्या लखनऊ के खिलाफ पंजाब की प्लेइंग XI में होगा बदलाव? वैशाख पर सस्पेंस!
क्या योगी आदित्यनाथ बनेंगे प्रधानमंत्री? मुख्यमंत्री ने दिया सीधा जवाब
IPL 2025 के बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला, तीन खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर!
सीएम राइज स्कूल अब कहलाएंगे सांदीपनि विद्यालय
सड़कें नमाज़ के लिए नहीं, हिंदुओं से अनुशासन सीखें: CM योगी
सड़क पर नमाज: योगी के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस सांसद का पलटवार
घिबली स्टाइल AI इमेज: क्या आप भी कर रहे हैं अपनी फोटो अपलोड? खतरे में है आपकी प्राइवेसी!
घिबली स्टाइल तस्वीरों का क्रेज: एक ट्वीट ने मचाई धूम!