इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आरसीबी की तरफ से खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा चर्चा में हैं। वे हाल ही में एक इंटरव्यू में एमएस धोनी के बारे में ऐसी बातें कहते दिखे, जैसी अक्सर गौतम गंभीर कहते हैं।
इंटरव्यू की एक वायरल क्लिप में इंटरव्यूअर ने उनसे पूछा कि विकेटकीपर के रूप में उनका आदर्श कौन है। उम्मीद थी कि वे धोनी का नाम लेंगे, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नाम लिया। इसके बाद उन्होंने जो कहा वो बिल्कुल गौतम गंभीर की तरह था।
सवाल था कि क्या एक छक्के ने विश्व कप जिताया था? जितेश का जवाब था- नहीं, विश्व कप की जीत में सभी 11 खिलाड़ियों का योगदान था। चेन्नई का नाम सुनने पर आपके दिमाग में क्या आता है? एक क्रिकेटर शायद धोनी का नाम जरुर लेगा। लेकिन जितेश ने डोसा, इडली, चटनी का नाम लिया, धोनी का नहीं। इस तरह हर जगह उन्होंने धोनी से बचने की कोशिश की।
हालांकि, जितेश शर्मा ने कहा कि उनकी इच्छा रही है कि वे एक बार धोनी के साथ बैटिंग करें। वो स्ट्राइक पर रहे मैं नॉन स्ट्राइक पर। सवाल था कि क्या आप हेलिकॉप्टर शॉट देखना चाहते हैं? जवाब था नहीं, अगर वो बिट भी हो जाएंगे तो भी ठीक है।
जितेश शर्मा पिछले सीजन तक पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन आईपीएल 2025 में आरसीबी ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है। आरसीबी ने उन्हें 11 करोड़ में खरीदा है। उनके प्रदर्शन पर आरसीबी फैंस की नजरें हैं।
1 min of Jitesh Sharma not hesitating 😭 pic.twitter.com/ERA1A5UOcB
— a (@kollytard) March 26, 2025
IPL 2025: 40 लाख के गेंदबाज ने किया डेब्यू, डुप्लेसिस, फ्रेजर-मैकगर्क और राहुल को आउट कर मचाया तहलका!
ईद का चांद: सऊदी के ऐलान पर सवाल, क्या है असली सच?
ऐतिहासिक दौरा: नरेंद्र मोदी बने RSS मुख्यालय जाने वाले पहले प्रधानमंत्री
मुस्लिम लड़के संग हिंदू रीति-रिवाज से शादी: ट्रोलिंग के बाद सामने आई सच्चाई
वैभव सूर्यवंशी को ड्रिंक्स ले जाते देख मचा बवाल, फैंस ने कहा - यह बाल श्रम है!
चैटजीपीटी ठप: दुनियाभर में यूजर्स को एक्सेस करने में हो रही परेशानी
मंच पर महिला के साथ CM नीतीश की हरकत, सम्राट ने रोका, विपक्ष ने उठाए सवाल
आखिरी ओवर में धोनी का जादू नहीं चला, संदीप शर्मा ने दोहराया पुराना इतिहास!
पुणे: क्या कोंढवा बन रहा है जिहादियों का गढ़? सऊदी अरब का झंडा लहराने से मचा हड़कंप
अक्षर पटेल का अविश्वसनीय कैच: सोशल मीडिया पर छाया बापू का कमाल!