सपा सांसद के घर करणी सेना का धावा, JCB से हमला, पुलिस का लाठीचार्ज!
News Image

आगरा में राणा सांगा विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। करणी सेना के हजारों कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजीलाल सुमन के घर जेसीबी लेकर पहुंच गए।

जय श्रीराम का नारा लगाते हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के घर पर हमला कर दिया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

करणी सेना के कार्यकर्ता रामजीलाल सुमन के घर का मुख्य गेट तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। करणी सेना के कई कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं।

सांसद सुमन के आवास के बाहर पड़ी सैकड़ों प्लास्टिक की कुर्सियों को प्रदर्शनकारियों ने तोड़ डाला। आस-पास खड़ी कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।

करणी सेना के हंगामे को रोकने के लिए सपा कार्यकर्ता भी सांसद के घर पहुंच गए, जिसके बाद उनकी करणी सेना के कार्यकर्ताओं से झड़प हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। फिर भी स्थिति नियंत्रण में नहीं आई, जिसके बाद कई थानों की फोर्स पहुंची और कार्यकर्ताओं को खदेड़ा गया।

करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन ने क्षत्रिय समाज के महापुरुष के खिलाफ ओछी बात कही है। उन्होंने कहा कि उनके महापुरुषों और पूर्वजों को कोई भी गाली दे जाता है। उन्होंने धमकी दी कि सांसद के आवास की हर ईंट पर राणा सांगा लिखा जाएगा और इस बार वे माफ नहीं करेंगे।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब सपा सांसद ने राज्यसभा में कहा था कि भाजपा का तकिया कलाम हो गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। उन्होंने सवाल किया कि फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? उन्होंने आगे कहा कि बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मुसलमान बाबर की औलाद हैं, तो हिंदू गद्दार राणा सांगा की औलाद हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

साली की शरारत पर दूल्हे राजा भी बने नटखट, पलक झपकते ही कर दिया खेल!

Story 1

धोनी का जादू हुआ फीका, विराट बने रिव्यू के नए KING : CSK धराशायी, RCB की धमाकेदार जीत!

Story 1

मोदी मेरे अच्छे दोस्त, पर भारत लगाता है भारी टैरिफ: ट्रंप का बड़ा बयान

Story 1

क्या धोनी सच में जल्दी आ गए? सहवाग के तंज से भड़के फैंस!

Story 1

म्यांमार में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता मापी गई

Story 1

गन्ना जूस मशीन में बाल फंसे, बिजली काट महिला को बचाया गया

Story 1

कन्नौज: मस्जिद से सफाई करते वक्त युवक की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हादसा

Story 1

चेपॉक में रजत पाटीदार का धमाका, 12 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर!

Story 1

राजस्थान में मौसम का मिजाज़ बदलेगा: बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना!

Story 1

मैच हारने के बाद 9वें नंबर पर उतरे धोनी, सहवाग ने उड़ाया मजाक!