लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा को गद्दार कहने के बाद उपजे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सांसद के आवास पर धावा बोल दिया।
बुधवार दोपहर को 1000 से अधिक करणी सेना कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर सपा सांसद के घर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने घर पर पत्थरबाजी की, कुर्सियां तोड़ीं और 10 से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इस पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर के बाहर रखी 40 से 50 कुर्सियां तोड़ दीं। उन्होंने मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी इतने उग्र थे कि उन्होंने पुलिस पर भी पथराव किया।
यह घटनाक्रम सपा सांसद द्वारा शुक्रवार को राज्यसभा में राणा सांगा को देशद्रोही कहे जाने के बाद शुरू हुआ। इसके बाद करणी सेना के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सांसद के घर को घेरने का ऐलान किया था।
करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन ने क्षत्रिय समाज के महापुरुष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करके भारी भूल की है। उन्होंने चेतावनी दी कि सांसद के घर की एक-एक ईंट पर राणा सांगा का नाम लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी कीमत पर माफी नहीं मांगी जाएगी। अगर उन्हें माफी मांगनी है, तो महाराणा सांगा के स्मारक पर जाकर नाक रगड़ें और आगे से कुछ भी बोलने से पहले सौ बार सोचें। उन्होंने यह भी कहा कि राणा सांगा को गद्दार कहने की बड़ी कीमत सपा सांसद को चुकानी होगी।
*#WATCH | Agra, UP: Vandalism and stone pelting broke outside the residence of Samajwadi Party MP Ramji Lal Suman. Police try to disperse the crowd and bring the situation under control.
— ANI (@ANI) March 26, 2025
(Note: Abusive language) pic.twitter.com/ocsKqkgUJD
भाईजान की सिकंदर : पहला रिएक्शन, सोशल मीडिया पर पैसा वसूल घोषित!
क्या विराट कोहली से DRS लेने की ट्रेनिंग लेंगे धोनी?
29 साल बाद साउथ ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा सूखा, शेफील्ड शील्ड पर जमाया कब्ज़ा
हर बंगाली के लिए शर्मनाक! ममता बनर्जी के बयानों पर शुभेंदु अधिकारी का हमला, जयशंकर से लगाई गुहार
चेपॉक में रजत पाटीदार का धमाका, 12 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर!
सिकंदर बने सनातनी ! राम मंदिर वाली घड़ी से बवाल, जमात ने बताया हराम, संत ने कहा हिंदुस्तानी
17 साल बाद चेन्नई की हार: गायकवाड़ ने गिनाए तीन बड़े कारण
भूकंप: सब हिल उठा! बैंकॉक से लौटे भारतीयों ने बयां किया तबाही का मंजर
रोहित शर्मा का बड़ा बयान: मेरा 17-18 साल का करियर हो गया है अब...
बेटी के जन्म के बाद केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, फ्रेंचाइजी ने वीडियो किया साझा