बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की राम मंदिर वाली घड़ी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उनकी इस घड़ी को लेकर विरोध के स्वर उठ रहे हैं।
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इस पर सख्त ऐतराज जताया है। वहीं, अयोध्या के संत विष्णु दास महाराज जी ने सलमान का समर्थन करते हुए रजवी को करारा जवाब दिया है।
सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। वह अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में, वह राम मंदिर स्पेशल एडिशन वाली घड़ी पहनकर एक प्रेस मीट में पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह घड़ी उनकी मां और बहन ने उन्हें तोहफे में दी है।
इस कीमती घड़ी पर अयोध्या मंदिर, भगवान श्री राम और हनुमान जी की तस्वीर बनी हुई है। इसकी कीमत 34 से 35 लाख रुपये बताई जा रही है। सलमान खान की यह घड़ी पहने हुए तस्वीर सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक्टर के राम मंदिर एडिशन वाली घड़ी पहनने को पाप समान बताया है। उन्होंने कहा, सलमान खान हिंदुस्तान की मशहूर शख्सियत हैं। वह जाने-माने मुसलमान हैं, जिनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। उन्होंने अपने हाथों पर राम मंदिर के प्रचार के लिए राम एडिशन के नाम से घड़ी पहन रखी है।
मौलाना रजवी ने आगे कहा, मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कोई भी मुसलमान, फिर चाहे वह सलमान खान ही क्यों न हो, अगर वह राम मंदिर का प्रचार कर रहे हैं या किसी और गैर इस्लामी संस्थाओं का या मजहबी चीजों का प्रचार कर रहे हैं, तो यह नाजायज और हराम है।
रजवी ने सलमान को घड़ी उतारने की नसीहत देते हुए कहा कि इस्लामी कानून किसी भी मुसलमान को गैर-मुसलमानों के धार्मिक प्रतीकों, इमारतों या मंदिरों का प्रचार करने की अनुमति नहीं देता है।
वहीं, अयोध्या के संत विष्णु दास महाराज जी ने सलमान खान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, यह हिंदुस्तान है और यहां आजादी है कि क्या पहनना है और क्या नहीं पहनना है। अगर सलमान खान ने श्री राम लिखी घड़ी पहन भी ली, तो मौलाना शहाबुद्दीन इस तरह से बौखला गए। या तो उन्हें पागलपन का दौरा आ चुका है, या फिर उनकी मानसिकता ठीक नहीं है।
संत विष्णु दास महाराज जी ने आगे कहा, यह हिंदुस्तान है और यहां रहने वाले सभी हिंदुस्तान के नागरिक हैं। हिंदुस्तान के नागरिक होने के नाते वह कोई भी सामान खरीदकर पहन सकते हैं। उस पर चाहे श्री राम लिखा हो या श्री कृष्ण या फिर कुछ और, उसे पहनने का उन्हें अधिकार है। उनके खिलाफ इस तरह का बयान देना बेहद दुखद है। यहां हिंदुस्तान और समाज का अपमान हुआ है।
उन्होंने मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को अपनी मानसिकता ठीक करने की हिदायत देते हुए कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे नफरत फैलेगी और समाज में गलत संदेश जाएगा।
सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज हो रही है। एआर मुरुगदास ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर अहम भूमिकाओं में हैं।
*#WATCH | Bareilly, UP: On Actor Salman Khan, President of All India Muslim Jamaat, Maulana Shahabuddin Razvi Bareilvi says, Salman Khan is a very famous personality in India... Salman Khan has been seen wearing a Ram edition watch to promote Ram Mandir... If any Muslim, even if… pic.twitter.com/nCGSGhddLM
— ANI (@ANI) March 28, 2025
डेविड वॉर्नर का फिल्मी धमाका: पहली फिल्म में धांसू डायलॉग से मचा तहलका!
कौन हैं अश्विन कुमार? पहली ही गेंद पर रहाणे का विकेट, फिर रसेल के भी उड़ाए होश!
क्या कांग्रेस शशि थरूर को बर्खास्त करेगी? शहजाद पूनावाला ने क्यों कहा ऐसा
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर विभाजनकारी और जुमला राजनीति का आरोप, एकता का आह्वान
16 बच्चों के बाद भड़का मौलाना, मोदी को ठहराया महंगाई का दोषी!
कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री? हो गया ऐलान!
मौत को दी मात! 14 हजार फीट से बिना पैराशूट गिरी, फिर भी जिंदा!
जीत के बाद घमंड! रियान पराग ने फेंका फैन का फोन, हुए ट्रोल
ट्रांसपोर्टर की पिटाई पर हिन्दू संगठनों का आक्रोश, थाने का घेराव!
ईद पर भाईचारे की मिसाल: नमाज के बाद मुस्लिमों पर हिंदुओं ने बरसाए फूल