क्या लड़कियों को इस तरह के लड़के कभी पसंद नहीं आते? जानिए इन्सेल के बारे में विस्तार से!
News Image

सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ नया वायरल हो रहा है जो लोगों को तुरंत प्रभावित कर रहा है। किशोरावस्था, किसी भी इंसान की उम्र का वह पड़ाव है जहाँ लड़के पुरुषत्व और लड़कियां स्त्रीत्व की ओर कदम रखती हैं। नेटफ्लिक्स की सीरीज एडोलेसेंस भी आजकल दुनियाभर में लोकप्रिय हो रही है।

इस सीरीज में 13 साल का लड़का, जिसका नाम जेमी है, इन्सेल (INSEL) पर्सनालिटी डिसऑर्डर से जूझ रहा था। जेमी को अपनी एक सहपाठी पसंद थी। उसने उसे सोशल मीडिया पर संपर्क किया, लेकिन लड़की ने उसे इन्सेल इमोजी शेयर करके ट्रोल किया और इस वजह से जेमी साइबर बुलिंग का शिकार हो गया। जेमी को इमोजी देखकर इतना गुस्सा आया कि वह खुद को कंट्रोल नहीं कर पाया और उसने लड़की की हत्या कर दी।

कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि कुछ प्रकार के लड़के ऐसे होते हैं जिन्हें लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। ऐसे लड़के वे होते हैं, जो अपनी भावनाओं और अंतरंगता को दबाकर रखते हैं। ऐसा अक्सर युवाओं के बीच होता है। दरअसल, ऐसे लड़के लड़कियों को आकर्षित नहीं कर पाते हैं। वहीं, लड़कों को ऐसे साथी की तलाश होती है जो उन्हें शारीरिक संतुष्टि प्रदान कर सके। अगर उन्हें ऐसा साथी नहीं मिलता तो वे निराश हो जाते हैं। निराशा की एक और वजह यह भी होती है कि उन्हें खुद की पर्सनालिटी पर शक होता है और डर लगता है कि उन्हें कोई पसंद नहीं करेगा।

एडोलेसेंस सीरीज की कहानी में जेमी, हमेशा अकेला, दुखी, तनाव में और माता-पिता से कम प्यार मिलने की वजह से सोशल मीडिया का सहारा लेने लगता है। सोशल मीडिया की मदद से वह खुद को व्यस्त रखने लगता है और इस तरह वह खुद को इंटरनेट के डार्क वर्ल्ड में जाने से रोक नहीं पाता है। वह लड़का अपनी सहपाठी को पसंद करने की वजह से इन्सेल पर्सनालिटी का इंसान बन जाता है। ऐसे लोगों की सोच बिल्कुल अलग होती है।

इन्सेल पर्सनालिटी के लोगों की सोच अलग-अलग तरह की हो सकती है। ऐसी पर्सनालिटी वाले लड़कों को हमेशा लड़कियों से बात करने में डर लगता है, कुछ लड़कों को लड़कियों से सिर्फ ऑनलाइन बात करना पसंद होता है और सिर्फ ऐसी बातें करनी होती हैं जो अंतरंग या रोमांटिक हों। उनकी ये सोच ही उन्हें निराश, अकेला और खुद को नुकसान पहुंचाने वाली प्रवृत्ति का बना देती है।

इन्सेल इमोजी क्या होता है?

  1. रेड पिल: इस पिल का मतलब होता है कि पुरुषों को नाखुशी और जीवन में यौन असफलताएं मिलने का कारण लड़कियां हैं।
  2. 100 साइन: इस इमोजी का इन्सेल में मतलब होता है कि 100 में 80/20 होना। इसमें 80% महिलाओं को 20% लड़के ही पसंद हैं।
  3. फायरक्रैकर: इस साइन का मतलब होता है कट्टर विचारों वाली महिला होना।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भाईजान की सिकंदर : पहला रिएक्शन, सोशल मीडिया पर पैसा वसूल घोषित!

Story 1

24 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा: न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास

Story 1

RCB की जीत के बाद धोनी को गले लगाकर विराट ने जीता दिल

Story 1

पलक झपकते ही धोनी ने उड़ा दी गिल्लियां, 43 की उम्र में भी बिजली सी फुर्ती!

Story 1

बाज का हमला! विंडशील्ड ने बचाई बिल्ली के बच्चे की जान

Story 1

सीएम रेखा गुप्ता का ओडिशा दौरा: उत्कल दिवस दिल्ली में भी मनाया जाएगा!

Story 1

बदलापुर: कोहली के हेल्मेट पर गेंद, पथिराना को मिला करारा जवाब!

Story 1

पलक झपकते ही धोनी ने उड़ा दी गिल्लियां, साल्ट रह गए दंग!

Story 1

जस्टिस यशवंत वर्मा को जज पद से हटा देना चाहिए: CPI सांसद का तीखा बयान

Story 1

43 साल के धोनी की बिजली सी तेज़ स्टंपिंग! साल्ट भी रह गए हैरान