पिछले कुछ दिनों से भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। मंगलवार को भी भारत में भूकंप के झटके आए।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप मंगलवार शाम 6 बजकर 55 मिनट, 16 सेकेंड पर आया।
बंगाल की खाड़ी में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 आंकी गई है। एनसीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र मात्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
आज आए इस भूकंप से किसी प्रकार की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
बंगाल की खाड़ी भौगोलिक क्षेत्र के रूप में भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक विशाल समुद्री खाड़ी है। यह हिंद महासागर का एक हिस्सा है और भारत के पूर्वी तटीय राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से घिरा हुआ है।
भूकंप पृथ्वी की सतह पर तब आते हैं, जब इसके नीचे की चट्टानों में संचित तनाव रिलीज होता है। यह मुख्य रूप से टेक्टोनिक प्लेट्स (पृथ्वी की परत के विशाल टुकड़े) के हिलने-डुलने की वजह से होता है।
पृथ्वी की ऊपरी परत, जिसे लिथोस्फीयर कहते हैं। कई टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी है, जो लगातार धीमी गति से चलती रहती हैं। ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं। दूर हटती हैं या एक-दूसरे के नीचे सरकती हैं। इस प्रक्रिया में ऊर्जा जमा होती है। जब यह ऊर्जा एक सीमा से ज्यादा हो जाती है, तो चट्टानें टूटती हैं और यह ऊर्जा भूकंपीय तरंगों के रूप में बाहर निकलती है, जिसे हम भूकंप के रूप में महसूस करते हैं।
EQ of M: 4.8, On: 25/03/2025 18:55:16 IST, Lat: 7.17 N, Long: 92.43 E, Depth: 10 Km, Location: Bay of Bengal.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) March 25, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/DqGHA5sqMt
डीएसपी को लगी स्टोइनिस के छक्के से चोट, GT vs PBKS मैच में हुआ यह हादसा!
शशांक ने मचाया धमाल, अय्यर ने भरी ताल! गुजरात को पंजाब ने चटाई धूल
दिशा सालियान की मौत का राज: क्या आदित्य ठाकरे का नाम आएगा सामने?
कॉलेज छात्रा का कार में संबंध बनाते वीडियो वायरल, दोस्त ने पूछा - काम कैसा रहा?
बीमार पत्नी, हैवान पिता! मौलवी ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, इलाके में सनसनी
इरफान पठान कमेंट्री पैनल से बाहर: किस भारतीय खिलाड़ी की शिकायत पर हुई कार्रवाई?
तेरे घर की ईंट-ईंट पर होगा राणा सांगा का नाम! सांसद के विवादित बयान पर करणी सेना का हमला, पुलिस भी घायल
पीएम मोदी का ईद तोहफा: मौलाना बोले, मजबूत होंगे रिश्ते
गाजियाबाद में फिर थूक कर रोटी! जागरण के भंडारे में मोहम्मद शावेज की घिनौनी हरकत
दुनिया के सबसे ताकतवर देश में चुनाव नियम बदला, ट्रंप के फैसले से मचा हड़कंप