मुंबई में दिशा सालियान की मौत को लेकर सियासी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आदित्य ठाकरे पर लगातार आरोप लग रहे हैं, हालांकि उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है। इस बीच, दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान के वकील ने एक सनसनीखेज दावा किया है, जिसके बाद आदित्य ठाकरे के खिलाफ लिखित शिकायत के साथ FIR दर्ज की गई है।
वकील निलेश ओझा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने सीपी ऑफिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसे JCP क्राइम ने स्वीकार कर लिया है। वकील ने दावा किया कि यह शिकायत FIR है और उन्होंने आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, उनके बॉडीगार्ड, परमबीर सिंह, सचिन वाझे और रिया चक्रवर्ती को आरोपी करार दिया है।
वकील ने यह भी कहा कि परमबीर सिंह इस मामले को दबाने के लिए हर कोशिश कर रहे थे और वे मुख्य मास्टरमाइंड थे। उन्होंने झूठ गढ़ा और आदित्य ठाकरे को बचाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। वकील ने यह भी आरोप लगाया कि NCB की जांच से पता चलता है कि आदित्य ठाकरे एक ड्रग कारोबार में शामिल थे।
वकील ने सवाल उठाया कि जब ड्रग्स केस में आदित्य ठाकरे का नाम आया तो समीर वानखेड़े या NCB के अन्य अधिकारियों को उन्हें गिरफ्तार करने से किसने रोका? उसमें क्या डील हुई थी और कितने करोड़ में हुई थी? अब देखना यह है कि आदित्य ठाकरे को लेकर यह महाराष्ट्र की राजनीति में क्या सियासी भूचाल लाता है।
#WATCH | Disha Salian Murder case | Mumbai: Disha Salian s father Satish Salian s advocate, Nilesh Ojha says, ... Today, we have filed a written complaint to the CP office and the JCP Crime accepted it and this complaint is the FIR now... Accused are Aaditya Thackeray, Dino… pic.twitter.com/dzfPszOR9v
— ANI (@ANI) March 25, 2025
IPL 2025: आशुतोष शर्मा ने पलटा मैच, मेंटर शिखर धवन ने किया फोन!
ऋषभ पंत से नाराजगी के बाद गोयनका पहुंचे टीम से मिलने, कही ये बात!
एक विकेट से हार के बाद पंत और LSG मालिक की बातचीत, गोयनका ने दी सफाई
दिल्ली बजट: बिजली, सड़क, पानी पर ज़ोर, यमुना सफाई के लिए 500 करोड़!
इस शख्स की हिम्मत देख दंग रह जाएंगे आप, हाथों से फ़तह किया पूरा पहाड़!
ब्लू ड्रम: एक खौफनाक प्रेम कहानी या हत्या का क्रूर तरीका?
बिहार: क्या तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार? कांग्रेस ने साफ़ की तस्वीर
ममता बनर्जी लंदन के पार्क में साड़ी पहनकर कर रही हैं जॉगिंग, वीडियो हुआ वायरल
कुणाल कामरा ने माफी से किया इनकार, बीजेपी विधायक बोले, कहाँ छुपेगा, बाहर तो आएना न...
ईद से पहले 32 लाख मुसलमानों को सौगात-ए-मोदी का तोहफा!