दिल्ली सरकार ने फ्री बस सेवा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब महिलाओं को मुफ्त यात्रा के लिए पिंक टिकट की जरूरत नहीं होगी। इसकी जगह उन्हें एक विशेष कार्ड बनवाना होगा।
विधानसभा में बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने AAP सरकार पर पिंक टिकट को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सभी चीजों को डिजिटाइज्ड किया जा रहा है।
हालांकि, कार्ड बनवाने की शर्तें अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई हैं। फिलहाल यह जानकारी उपलब्ध नहीं है कि कार्ड कहां मिलेगा और इसके लिए क्या प्रक्रिया होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्ड दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी बताया कि दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए ₹12,952 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इसके तहत 5,000 नई इलेक्ट्रिक बसें भी लाई जाएंगी।
गौरतलब है कि हाल ही में आई CAG रिपोर्ट में DTC को पिछले 7 सालों में 5000 करोड़ का घाटा होने की बात कही गई थी। इसके बाद से ही यह सवाल उठ रहे थे कि क्या फ्री बस सेवा जारी रहेगी या नहीं। दिल्ली सरकार ने आखिरकार महिलाओं की फ्री बस सेवा जारी रखने का फैसला किया है, लेकिन नए कार्ड को लेकर अभी और जानकारी आना बाकी है।
5,000 नई इलेक्ट्रिक बसों से पर्यावरण भी बचेगा, सफर भी होगा आसान। ₹12,952 करोड़ के बजट से दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा।#ViksitDelhiBudget pic.twitter.com/j7xDF7wwJX
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) March 25, 2025
फेमस यूट्यूबर सावुक्कू शंकर के घर में घुसकर 20 लोगों ने फेंका मल-मूत्र!
अफ्रीकी आदिवासियों ने पहली बार पी कोल्ड ड्रिंक, खोलने का तरीका देख दंग रह जाएंगे आप!
110 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ती ट्रेन से गिरा शख्स, फिर हुआ चमत्कार!
6.6 करोड़ के हीरे के झुमके निगल गया चोर, पुलिस ने पेट से निकाला!
कभी तो बाहर आएगा... बर्दाश्त नहीं करेंगे : कुणाल कामरा पर भड़के शिंदे और मंत्री
क्या स्टालिन बन रहे हैं राष्ट्रीय राजनीति में विपक्ष का चेहरा?
पहली बार ₹1 लाख करोड़ का बजट! साफ पानी के लिए ₹9000 करोड़, सीएम की बड़ी घोषणाएं
कंडोम लेकर आना : रिपलिंग के फाउंडर ने शेयर किए पत्नी के चैट, बेवफाई और उत्पीड़न के आरोप!
लखनऊ के मालिक सुन लो! हर जगह दादागिरी नहीं, ये ऋषभ हैं, केएल राहुल नहीं!
जहरीला मैनेजर हमेशा वैसा ही रहेगा? ऋषभ पंत से संजीव गोयनका की तीखी बहस!