आशुतोष शर्मा की करिश्माई पारी ने आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स पर अप्रत्याशित जीत दिलाई। 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 65 रन पर पांच विकेट खो दिए थे, तब जीत की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी।
आशुतोष शर्मा को भरोसा था कि वे अंत तक टिके रहे तो टीम को जीत दिला सकते हैं। आखिरी ओवर में छक्का जड़ने के बाद उन्होंने डगआउट की ओर इशारा करते हुए स्विच हिट शॉट का एक्शन किया।
यह इशारा दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर केविन पीटरसन के लिए था। पीटरसन को मॉडर्न क्रिकेट में स्विच हिट का किंग माना जाता है। आशुतोष शर्मा पीटरसन के खेल से काफी प्रभावित हैं।
अपनी पारी के दौरान आशुतोष ने रवि बिश्नोई की गेंद पर स्विच हिट के जरिए छक्का जड़ा था। इस असंभव जीत के बाद उन्होंने अपने गुरु को ट्रिब्यूट दिया। जीत का छक्का लगाने के बाद आशुतोष ने पीटरसन की ओर इशारा किया और फिर बल्ले से स्विच हिट लगाने का एक्ट किया।
टीम जब मुश्किल में थी, तब आशुतोष डगआउट में पीटरसन से बात कर रहे थे। उन्होंने शुरुआती 20 गेंदों पर धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन बाद में रफ्तार पकड़ी और दिल्ली को जीत दिलाकर ही लौटे।
आशुतोष ने कहा कि उन्होंने पिछले सीजन से सबक लिया, जब वे कई मौकों पर खेल को खत्म करने से चूक गए थे। उन्होंने इस पर ध्यान केंद्रित किया और कल्पना की। उन्हें विश्वास था कि अगर वे आखिरी ओवर तक खेलेंगे, तो कुछ भी हो सकता है। उन्होंने यह पुरस्कार शिखर पाजी को समर्पित किया।
*Releasing Ashutosh Sharma was biggest mistake of Punjab Kings.
— Mayank Bhardwaj (@MayankB94775266) March 25, 2025
That sweep six to Bumrah is evidence of his talent.🙌🙌🙌#CSKvsMI #AshutoshSharma #LSGvsDC #RishabhPant #sanjivgoenka #Crypto #FIFAWorldCup #IPL2025 pic.twitter.com/rPcy5ZEgTg
जहरीला मैनेजर हमेशा वैसा ही रहेगा? ऋषभ पंत से संजीव गोयनका की तीखी बहस!
मौलवी साहब भूले माइक बंद करना, खर्राटों से गूंजा इलाका, लोग हंस हंस कर हुए लोटपोट
पहली बार ₹1 लाख करोड़ का बजट! साफ पानी के लिए ₹9000 करोड़, सीएम की बड़ी घोषणाएं
सिकंदर ने बनाया सलमान खान के करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
दिल्ली फ्री बस सेवा: पिंक टिकट खत्म, अब बनेगा कार्ड!
मेरठ हत्याकांड: फॉरेंसिक टीम की जांच, नशे में झूमती मुस्कान का वीडियो और केस के नए अपडेट
क्या 10 दिन मीट न खाने से पहाड़ टूट पड़ेगा? नवरात्रि में मांस बैन पर गरमाई दिल्ली की सियासत!
हार के बाद गोयनका और पंत की मुलाकात, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
हार के बाद टीम मालिक ने हिसाब मांगा, ऋषभ पंत ने अपने अंदाज में दिया जवाब!
गाजा में कत्लेआम: मक्का से इजराइल के खिलाफ उठी सख्त आवाज