असंभव जीत! आशुतोष शर्मा ने गुरु से किया वादा निभाया, खुशी से उछल पड़े पीटरसन
News Image

दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने आईपीएल 2025 के अपने पहले ही मैच में सनसनी मचा दी।

किसी ने सोचा भी नहीं था कि दिल्ली कैपिटल्स यह मैच 3 गेंद पहले ही जीत जाएगी, लेकिन आशुतोष के रहते यह संभव हो सका।

मैच में आशुतोष ने अपने गुरु से एक वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा भी करके दिखाया। जीत के बाद उन्होंने गुरु की तरफ इशारा भी किया था।

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल इतिहास में इतना बड़ा स्कोर पहले कभी चेज नहीं किया था। सीजन-18 के पहले मैच में टीम ने वो भी करके दिखा दिया।

जब दिल्ली की टीम 65 रन पर अपने 5 विकेट खो चुकी थी, तब आशुतोष ने डगआउट में बैठे दिल्ली कैपिटल्स के मेंटोर केविन पीटरसन से वादा किया था कि अगर वो आउट नहीं हुए तो दिल्ली को जीत दिलाकर ही वापस आएंगे।

आशुतोष ने अपना वादा पूरा किया और जीत के बाद खास अंदाज में जश्न भी मनाया।

लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा जीत के लिए मिले 210 के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

आशुतोष ने महज 31 गेंदों पर 66 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

आशुतोष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और उन्होंने यह अवॉर्ड अपने गुरु शिखर धवन को समर्पित किया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ऋषभ पंत से नाराजगी के बाद गोयनका पहुंचे टीम से मिलने, कही ये बात!

Story 1

सौगात-ए-मोदी पर आदित्य ठाकरे का तंज, कहा - खुद करें तो सब जायज़

Story 1

दुष्कर्म पलटकर वापस आता है: कंगना के घर पर हंसने वाले कुणाल कामरा अब क्यों पीट रहे छाती?

Story 1

GT vs PBKS: शशांक ने छीना श्रेयस का शतक, क्या हार्दिक पांड्या की आत्मा का था साया?

Story 1

8 साल में छोड़ा घर, अंपायरिंग से पेट भरा, अब दिल्ली के दबंग !

Story 1

मेरठ हत्याकांड: नशे में धुत्त मुस्कान और साहिल का बेफिक्र नाच, असली रंग आया सामने

Story 1

आवारा कुत्तों से बचने के लिए स्कूटी सवार का अनोखा तरीका, वीडियो वायरल!

Story 1

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, मुकेश कुमार चोटिल, SRH मुकाबले से बाहर!

Story 1

क्या बांग्लादेश में तख्तापलट की तैयारी? आर्मी चीफ की बैठकों से बढ़ी टेंशन

Story 1

कीवी टीम में भारतीय और पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी, IPL खेल रहे सीनियर, वनडे टीम का ऐलान