मार्श-पूरन का दिल्ली पर प्रहार, कैच छोड़ने वाला बना विलेन !
News Image

मिचेल मार्श और निकोलस पूरन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने यही दिखाया।

दोनों खिलाड़ियों ने एक ही ओवर में 4 छक्के लगाए। इस दौरान दिल्ली के युवा खिलाड़ी समीर रिज्वी से एक बड़ी गलती हो गई।

लखनऊ की पारी के 7वें ओवर में युवा लेग स्पिनर विपराज निगम के खिलाफ मार्श और पूरन ने तूफानी अंदाज अपनाया।

विप्राज निगम के ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामकता की सारी हदें पार कर दीं।

विप्राज निगम 7वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। उनकी पहली ही गेंद पर मार्श ने छक्का जड़ दिया।

अगली गेंद पर मार्श ने एक रन लिया। इसके बाद पूरन ने तीसरी गेंद पर छक्का लगाया।

फिर पूरन ने एक और छक्का मारा। विप्राज ने पांचवीं गेंद पर वापसी की कोशिश की और पूरन को चकमा देकर कैच का मौका बनाया, लेकिन युवा बल्लेबाज समीर रिज्वी ने आसान कैच छोड़ दिया।

समीर रिज्वी की यह चूक दिल्ली को भारी पड़ी, क्योंकि पूरन ने अगली गेंद पर फिर छक्का मार दिया।

समीर रिज्वी एक सुरक्षित फील्डर माने जाते हैं, लेकिन उनसे यह बड़ी गलती हो गई।

दिल्ली ने समीर रिज्वी को 95 लाख रुपये में खरीदा है, जिसकी वजह उनकी बल्लेबाजी भी है।

पिछले साल स्टेट ट्रॉफी में समीर रिज्वी ने सिर्फ 97 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर तहलका मचा दिया था।

समीर रिज्वी की गलती की वजह से पूरन ने मानो तबाही ही मचा दी।

पूरन ने 24 गेंदों में अर्धशतक लगाया और खबर लिखे जाने तक वो 7 छक्के लगा चुके थे।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके, म्यांमार में था केंद्र

Story 1

नए कप्तान रजत पाटीदार को तवज्जो नहीं! CSK बनाम RCB मैच में हुई अनदेखी

Story 1

म्यांमार में भूकंप से मस्जिद ध्वस्त, 20 की मौत!

Story 1

सिकंदर की रिलीज से पहले ही आया रिव्यू, फैंस बोले - मिल गई ईदी!

Story 1

म्यांमार और थाईलैंड में भीषण भूकंप, रिक्टर स्केल पर 7.7 की तीव्रता

Story 1

कॉमेडी सिर्फ मजाक नहीं, जीवन को सार्थक बनाती है: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

Story 1

बाबा बागेश्वर का नाम सुन क्यों शरमा जाती हैं जया किशोरी? खोला शादी का राज

Story 1

अलविदा जुम्मा नमाज: सड़क पर नहीं, तो सरकार दे नमाज के लिए जगह - सपा सांसद का योगी सरकार पर हमला

Story 1

SRH vs LSG: प्रिंस यादव की तूफानी गेंद ने ट्रेविस हेड को किया क्लीन बोल्ड, हर तरफ हो रही चर्चा

Story 1

मालदा में जुमे से पहले हिंसा, कट्टरपंथियों ने हिंदुओं की संपत्ति को बनाया निशाना