LSG बनाम DC: 6 गेंदों में 25 रन! पूरन में दिखा किशन का अवतार, दिल्ली ने की बड़ी चूक
News Image

लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में लखनऊ के बल्लेबाजों ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

ओपनिंग करने उतरे मिचेल मार्श ने कुछ ही गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए निकलस पूरन ने एक ओवर में 26 रन लूटे।

सातवें ओवर की पहली गेंद पर विपराज निगम को मिचेल मार्श ने छक्का मारा।

इसके बाद उन्होंने सिंगल लेकर स्ट्राइक निकलस पूरन को दी।

पूरन ने तीसरी गेंद पर छक्का मार दिया।

इसके बाद तीसरी गेंद पर भी पूरन ने लंबा छक्का लगाया।

पांचवी गेंद पर विपराज ने मौका बनाया लेकिन रिजवी ने कैच छोड़ दिया।

निकलस पूरन का आसान सा कैच रिजवी ने छोड़ दिया।

आखिरी गेंद पर पूरन ने फिर एक छक्का जड़ा।

इस ओवर में कुल 25 रन आए।

अगर रिजवी पूरन का कैच ले लेते तब भी दिल्ली के लिए यह ओवर फायदेमंद होता, लेकिन कैच छोड़कर उन्होंने पूरा फायदा लखनऊ को पहुंचाया।

निकलस पूरन को लखनऊ सुपरजायंट्स ने इस साल 21 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया था।

आईपीएल 2023 के ऑक्शन में पूरन को 16 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। उस दौरान एलएसजी को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।

ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जिस तरह से बैटिंग की थी, ठीक उसी तरह पूरन भी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

वह अब तक 21 गेंदों में 42 रन बना चुके हैं। देखना होगा कि वह अपनी पारी को कहां तक लेकर जाते हैं।

ईशान किशन ने 23 मार्च को राजस्थान के खिलाफ शतक जड़ा था।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राणा सांगा को गद्दार कहने पर सपा सांसद के घर करणी सेना का हमला, पुलिसकर्मी घायल

Story 1

ऑनलाइन गेमिंग के जाल में कितने बच्चे, युवा और मजदूर?

Story 1

गाजा में गजब! हमास के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों गाजावासी – न युद्ध, न हमास!

Story 1

बिहार में मुस्कान से भी खौफनाक साजिश: शादी के 14 दिन बाद प्रेमी संग मिलकर पति का कत्ल!

Story 1

श्रेयस अय्यर: शतक की बलिदान , टीम के लिए मिसाल!

Story 1

बिना विकेट लिए विजयकुमार विशाक बने पंजाब की जीत के हीरो, ऐसे पलटी बाजी!

Story 1

श्रेयस अय्यर: IPL में धांसू आगाज, क्या टीम इंडिया को मिला नया सुपरस्टार?

Story 1

आरा रेलवे स्टेशन पर तिहरा हत्याकांड: प्रेम प्रसंग या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी

Story 1

ईद पर मोदी का तोहफा: 32 लाख गरीब मुसलमानों को मिलेगी सौगात-ए-मोदी , मौलाना शहाबुद्दीन खुश

Story 1

रिकी पोंटिंग ने चुने दुनिया के 5 सबसे खतरनाक गेंदबाज, जिनके सामने बल्लेबाजी करना था चुनौतीपूर्ण