हम बंद कर रहे हैं... : तोड़फोड़ के बाद कुणाल कामरा के शो के आयोजकों का रिएक्शन!
News Image

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी करना भारी पड़ गया है।

कॉमेडियन के खिलाफ न सिर्फ मामला दर्ज किया गया बल्कि मुंबई के यूनिकॉन्टिनेंटल होटल में घुसकर स्टूडियो में तोड़फोड़ की गई। इस होटल में पहले भी कई बार तोड़फोड़ की जा चुकी है।

इन घटनाओं के चलते शो के आयोजकों ने आखिरकार शो को अस्थाई तौर पर बंद करने का फैसला लिया है।

हैबिटेट स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस फैसले की जानकारी दी।

पोस्ट में उन्होंने लिखा, हमें निशाना बनाकर होटल में की गई तोड़फोड़ से हम स्तब्ध, चिंतित और बेहद टूट चुके हैं। कलाकार अपने विचारों और क्रिएटिव विकल्पों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है।

स्टूडियो ने आगे लिखा, हम तब तक काम बंद कर रहे हैं, जब तक हम खुद को और संपत्ति को खतरे में डाले बिना फ्री अभिव्यक्ति के लिए एक मंच प्रदान करने का सबसे अच्छा तरीका नहीं ढूंढ लेते हैं।

हैबिटेट स्टूडियो ने सभी आर्टिस्ट, ऑडियंस और हितधारकों को बातचीत में शामिल होने और अपने विचारों को स्वतंत्रता के साथ शेयर करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने आर्टिस्ट के अधिकारों का सम्मान करने के लिए मार्गदर्शन का अनुरोध किया है।

गौरतलब है कि शो का बैनर भी रातों-रात हटा दिया गया है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने राहुल कनल सहित गिरफ्तार शिवसेना के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद राहुल कनल, सहित बाकी के अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस मेडिकल के लिए भाभा अस्पताल लेकर गयी है, उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जिन लोगों पर FIR दर्ज की गई है, उनके नामों की लिस्ट भी सामने आई है।

शिवसेना ने कामरा की टिप्पणी पर कहा कि यह शिंदे को बदनाम करने की साजिश है। इस मामले में शिवसेना ने कामरा के अलावा, राहुल गांधी, शिवसेना (UTB) नेताओं संजय राउत और आदित्य ठाकरे के खिलाफ भी FIR दर्ज कराई है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

गाजा में फूटा गुस्सा: हमास और युद्ध के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग

Story 1

बिहार विधान परिषद में फिर भड़के नीतीश कुमार, राबड़ी देवी पर उठाए सवाल

Story 1

तमीम इकबाल की सेहत पर बड़ा अपडेट: अगले 72 घंटे महत्वपूर्ण

Story 1

पागल युवक ने पेश की मानवता की मिसाल, वीडियो वायरल

Story 1

बिस्तर के नीचे प्रेमी: पड़ोसियों ने रंगे हाथों पकड़ा, वीडियो वायरल!

Story 1

राणा सांगा पर टिप्पणी: राजा भैया ने सपा सांसद को बताया मिथ्याचारी

Story 1

इक मोड़ आया, ई-रिक्शा पलट गया!

Story 1

दुष्कर्म पलटकर वापस आता है: कंगना के घर पर हंसने वाले कुणाल कामरा अब क्यों पीट रहे छाती?

Story 1

कभी तो बाहर आएगा... बर्दाश्त नहीं करेंगे : कुणाल कामरा पर भड़के शिंदे और मंत्री

Story 1

आशुतोष शर्मा का गुरु कौन? जिसने बनाए हैं 10 हजार से ज्यादा रन, मैच के बाद किया वीडियो कॉल