महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले सोमवार को भड़की हिंसा के मामले में प्रशासन ने मुख्य आरोपी फहीम शमीम खान के घर पर बुलडोजर चला दिया है। पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने फहीम खान के घर के अवैध हिस्से को तोड़ दिया।
फहीम खान पर आरोप है कि उसके भड़काऊ भाषण के बाद ही लोग उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव किया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी और आम नागरिक घायल हो गए थे।
उपद्रवियों ने हिंसा के दौरान कई दुकानों में तोड़फोड़ की और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। यह हिंसा नागपुर के महल इलाके में हुई थी, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय भी स्थित है।
फहीम खान को इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया गया है। वह फिलहाल जेल में बंद है। सोमवार सुबह नागपुर महानगर पालिका की टीम बुलडोजर लेकर फहीम शमीम खान के घर पर पहुंची थी। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।
फहीम खान, जो पेशे से बुर्का बेचता है, पर उत्तेजक बयान वाले वीडियो जारी करने का आरोप है। माना जा रहा है कि इन वीडियो को सुनने के बाद लोग भड़क गए और उन्होंने नागपुर में जमकर बवाल किया। घटना के अगले दिन, मंगलवार को फहीम खान पुलिस के हत्थे चढ़ गया था, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस ने फहीम खान समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी का शहर प्रमुख भी है। यह पहली बार नहीं है जब उसने भड़काऊ भाषण दिया है। इससे पहले भी वह पुलिस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुका है।
पिछले लोकसभा चुनाव में फहीम खान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। पुलिस जांच में पता चला है कि फहीम खान ने भड़काऊ भाषण देकर एक समुदाय के लोगों को उकसाया, जिसके बाद नागपुर में हिंसा भड़क गई। वह नागपुर के संजय बाग कॉलोनी, यशोधरा नगर का रहने वाला है।
*#WATCH | Maharashtra: Police in Nagpur arrive at the residence of Nagpur violence accused Faheem Khan, with a bulldozer. pic.twitter.com/pJenvIVcZu
— ANI (@ANI) March 24, 2025
फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, अभिनेता मनोज भारतीराजा का 48 वर्ष की आयु में निधन
गाबा का नामोनिशान होगा मिटा! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का चौंकाने वाला प्लान सामने आया
सौगात-ए-मोदी पर आदित्य ठाकरे का तंज, कहा - खुद करें तो सब जायज़
दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे समेत 4 बड़ी हस्तियों के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR?
16 बच्चे पैदा करने के बाद मौलाना का मोदी पर आरोप! वीडियो वायरल
बिस्तर के नीचे प्रेमी: पड़ोसियों ने रंगे हाथों पकड़ा, वीडियो वायरल!
लखनऊ के मालिक सुन लो! हर जगह दादागिरी नहीं, ये ऋषभ हैं, केएल राहुल नहीं!
अफ्रीकी आदिवासियों ने पहली बार पी कोल्ड ड्रिंक, ढक्कन खोलने में छूटे पसीने, फिर दांतों से किया कमाल!
कन्हैया कुमार का बिहार में नई सड़कों और औद्योगीकरण का विरोध: क्या है मामला?
मेरठ हत्याकांड: फॉरेंसिक टीम की जांच, नशे में झूमती मुस्कान का वीडियो और केस के नए अपडेट