आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुए मुकाबले में एक नया सितारा उभरा - विग्नेश पुथुर। मुंबई इंडियंस ने एक और हीरा खोज निकाला है, जिसकी गेंदबाजी देखकर खुद एमएस धोनी भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके।
हालांकि, मुकाबला सीएसके के पक्ष में रहा, लेकिन 24 वर्षीय विग्नेश पुथुर ने मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे के महत्वपूर्ण विकेट लिए।
केरल के मलप्पुरम से ताल्लुक रखने वाले विग्नेश एक बाएं हाथ के स्पिनर हैं। उन्हें रोहित शर्मा की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मौका मिला और उन्होंने इसे भुनाते हुए 4 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट झटके।
विग्नेश ने 11 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता सुनील कुमार ऑटो चलाते हैं, और उनकी मां के.पी. बिन्दु एक गृहणी हैं।
अपने अनोखे बॉलिंग एक्शन के कारण वे जल्द ही आगे बढ़े और केरल क्रिकेट लीग में एलेप्पी रिपल्स टीम का हिस्सा बने। वहां उन्होंने दो विकेट हासिल किए, जिससे मुंबई इंडियंस के स्काउट्स का ध्यान उन पर गया।
विग्नेश ने अभी तक केरल की सीनियर टीम के लिए घरेलू क्रिकेट नहीं खेला है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।
मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2025 की शुरुआत में SA20 के तीसरे सीजन के दौरान साउथ अफ्रीका भेजा, जहां उन्होंने नेट गेंदबाज के रूप में शानदार गेंदबाजी की। मुंबई इंडियंस ने उनका सारा खर्चा भी उठाया।
साउथ अफ्रीका में उन्हें राशिद खान से स्पिन के गुर सीखने का मौका मिला।
मुंबई इंडियंस ने पहले भी जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को तराशा है, जो आज टीम इंडिया का हिस्सा हैं। उम्मीद है कि पुथुर भी अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करेंगे।
VIDEO OF THE DAY ❤️
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 23, 2025
- DHONI TALKING WITH VIGNESH PUTHUR 🥹 pic.twitter.com/mCP7uMTaYA
भाई, एक बॉल तो... श्रेयस अय्यर की शतक से चूक, शशांक सिंह बने ट्रोल
नन्ही बच्ची की भक्ति ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो!
कभी नक्सली इलाका, आज बिहार टॉपर! प्रिया जायसवाल ने किया कमाल
हार के बाद शुभमन गिल का बड़ा बयान, बताई हार की असली वजह
संभल में हर मंदिर ढूंढेंगे, दुनिया को दिखाएंगे: सीएम योगी का दो टूक बयान
10 रुपये में रिचार्ज, 365 दिन की वैलिडिटी: TRAI के नए नियम से 120 करोड़ मोबाइल यूजरों की बल्ले-बल्ले!
क्या सूर्यांश शेडगे बनेंगे अगले हार्दिक पांड्या? पंजाब किंग्स में डेब्यू का इंतजार!
पाकिस्तान लौटी हुमारा: भारत से जाते वक्त फूट-फूटकर रोई, वतन में जान का खतरा!
किसानों को बड़ी सौगात: मुफ्त बिजली कनेक्शन, सिंचाई के लिए मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट!
बंगाल की खाड़ी में जोरदार भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र, तीव्रता 4.8