केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में विरोध-प्रदर्शन किया।
विरोध-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि इस घटना में TMC के 3 नेताओं की बड़ी भूमिका थी। उन्होंने कहा कि इन तीनों नेताओं ने बंगाल की निर्भया की बॉडी को जला दिया था।
मजूमदार ने कहा कि इन 3 नेताओं में से एक, सोमनाथ डे को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरस्कार स्वरूप पद देकर पानीहाटी नगर पालिका का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।
उन्होंने दावा किया कि यह पुरस्कार इसलिए दिया गया है क्योंकि ममता बनर्जी के निर्देश पर ही उन्होंने पीड़िता के शरीर को जलाकर सभी सबूत नष्ट कर दिए थे। मजूमदार ने इसे पश्चिम बंगाल के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया।
उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता जिस निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए आंदोलन में सड़कों पर उतरी थी, उसका यह परिहास है।
इससे पहले, गुरुवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने डॉ. सुवर्ण गोस्वामी का तबादला कर दिया था। डॉ. गोस्वामी ने पिछले साल आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म और हत्याकांड का शिकार हुई ट्रेनी महिला डॉक्टर के लिए इंसाफ की मांग करने वाले आंदोलनकारियों का नेतृत्व किया था।
डॉ. गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से राज्य के उत्तरी हिस्से में दार्जिलिंग टीबी अस्पताल के अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
पिछले साल अगस्त महीने में 31 वर्षीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला डॉक्टर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में मृत पाई गई थीं, जिसके बाद राज्य में व्यापक विरोध-प्रदर्शन हुए थे।
9 अगस्त 2024 की सुबह उत्तरी कोलकाता में सरकारी मेडिकल कॉलेज आरजी कर में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिला था। शुरू में इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन बाद में पता चला कि डॉक्टर का शव अस्पताल के सेमिनार हॉल की तीसरी मंजिल पर अर्ध-नग्न अवस्था में मिला है।
मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का संदेह जताया गया था। घटना के अगले दिन कोलकाता पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को हिरासत में ले लिया था।
इस घटना ने पूरे देश में रोष पैदा किया था, जिसके बाद कोलकाता हाई कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया था।
*#WATCH | West Bengal: Union Minister Sukanta Majumdar says ...Three leaders had a role in it (RG Kar Medical College rape and murder). One of these three leaders, Somnath Dey, has been appointed as the Chairman of Panihati Municipality by Mamata Banerjee by giving him a prize… https://t.co/IKEbUexElS pic.twitter.com/nSHhEqva4d
— ANI (@ANI) March 23, 2025
मर्द को भी होता है दर्द: सतना में पत्नी ने कमरे में बंद कर पति को पीटा, वीडियो वायरल
कंगना का कुणाल कामरा पर पलटवार: खुद तो ज़िंदगी में कुछ कर नहीं पाए...
विराट कोहली के भगवान माने जाने वाले प्रशंसक के लिए मां ने लगाई गुहार, माफ़ी की अपील
सौगात-ए-मोदी: 32 लाख गरीब मुसलमानों को ईद का तोहफा, सियासत गरमाई
सदन क्यों नहीं चलने देना चाहती सरकार? प्रियंका गांधी का गंभीर आरोप
रवि शास्त्री की टॉस में बड़ी चूक, अय्यर और गिल रह गए हैरान, मांगनी पड़ी माफी
क्या बांग्लादेश में तख्तापलट की तैयारी? आर्मी चीफ की बैठकों से बढ़ी टेंशन
नोएडा में शराब पर बम्पर ऑफर: एक खरीदें, एक मुफ्त, दुकानों पर लगी लंबी कतारें!
110 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ती ट्रेन से गिरा शख्स, फिर हुआ चमत्कार!
सौगात-ए-मोदी पर आदित्य ठाकरे का तंज, कहा - खुद करें तो सब जायज़