उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के एक बयान के बाद हलचल मची हुई है।
सुमन, जो दलित नेता माने जाते हैं, 1999 से 2009 तक फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। 2024 में सपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा था और वे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। वे सपा के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं और अखिलेश यादव की पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (PDA) राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं।
हाल ही में, औरंगजेब को लेकर उठे विवाद के बीच, वे राणा सांगा को गद्दार बताने पर चर्चा में आए हैं। सुमन ने राज्यसभा में कहा था कि हिंदुस्तान का मुस्लिम बाबर को नहीं, मोहम्मद साहब को आदर्श मानता है। यहाँ का मुस्लिम सूफी संतों की परंपरा पर चलता है।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हर जगह यही बात कहते हैं कि मुसलमानों में बाबर का DNA है। उन्होंने सवाल किया कि बाबर को भारत कौन लाया था? इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा बाबर को लाए थे।
सुमन ने कहा कि अगर मुस्लिम बाबर की औलाद हैं, तो बीजेपी वाले गद्दार राणा सांगा की औलाद हैं। उन्होंने मांग की कि हिंदुस्तान में बाबर के साथ राणा सांगा की आलोचना भी होनी चाहिए।
रामजी लाल सुमन का जन्म 25 जुलाई 1950 को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के बहदोई गांव में हुआ था। गांव में प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने हाथरस में माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आगरा कॉलेज से ग्रेजुएशन की। इस दौरान वे छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए थे।
26 साल की उम्र में सांसद बने सुमन के भाई कालीचरण भी नेता हैं। उनकी पत्नी का देहांत एक दशक पहले हो चुका है। वे आगरा के संजय प्लेस में एक सामान्य फ्लैट में रहते हैं और धोती-कुर्ता पहनने वाले नेताओं में गिने जाते हैं।
आपातकाल के दौरान सुमन को जेल जाना पड़ा था। 1977 में उन्होंने जनता पार्टी के टिकट पर फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। इसके बाद 1989 में दोबारा जीत हासिल की।
1991 में सुमन ने चंद्रशेखर सरकार में श्रम कल्याण, महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभाई। 1993 में सपा के गठन के बाद वे मुलायम सिंह यादव के साथ चले गए। 1999 और 2004 में उन्होंने फिर फिरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव जीता।
अब उनकी गिनती अखिलेश यादव के करीबियों में होती है। वे सपा अध्यक्ष के भरोसेमंद नेता माने जाते हैं, जो हर मुद्दे पर अखिलेश के साथ मजबूती से खड़े दिखते हैं।
*सपा राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने मुस्लिम समाज को खुश करने के लिए राणा सांगा को लेकर जो बयान दिया है,वो बेहद ही शर्मनाक है। समाजवादी पार्टी को इसका नुकसान आगामी चुनाव में निश्चित होगा।
— पवन (@Voiceofpavan) March 22, 2025
हाँ,तो क्षत्रियों और वोट दोगे,समाजवादी पार्टी को? pic.twitter.com/N5IDOevqwN
माफी नहीं मांगूंगा, भीड़ से नहीं डरता : एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी पर कुणाल कामरा का पलटवार
लखनऊ: ऑटो ड्राइवर ने महिला यात्री से की छेड़खानी, पैंट की चेन खोली, आरोपी गिरफ्तार
सांसदों के वेतन में भारी वृद्धि: सरकार का बड़ा फैसला!
दुष्कर्म पलटकर वापस आता है: कंगना के घर पर हंसने वाले कुणाल कामरा अब क्यों पीट रहे छाती?
110 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ती ट्रेन से गिरा शख्स, फिर हुआ चमत्कार!
सौरभ हत्याकांड: हत्या के बाद कसौली में वो वाला कांड , वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप!
डॉली चायवाले को टक्कर! अतरंगी ड्रिंक बनाने वाले का वायरल वीडियो देख लोग हैरान
आशुतोष नहीं, कुलदीप ने दिलाई दिल्ली को जीत - कैफ के बयान से सनसनी!
आशुतोष शर्मा: महान खिलाड़ी गेम खत्म करते हैं - केविन पीटरसन का बड़ा ऐलान!
असंभव जीत! आशुतोष शर्मा ने गुरु से किया वादा निभाया, खुशी से उछल पड़े पीटरसन