जालंधर: पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं, खासकर जालंधर से सामने आए एक वीडियो के बाद। यह वीडियो श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू का है, जहाँ दिनदहाड़े एक घर में लूट की कोशिश हुई और एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक लुटेरा घर में घुसता है। जब घर की महिलाओं ने उसे देखा तो वे चीखने लगीं और गेट की ओर भागीं।
इसी दौरान, लुटेरे ने एक बुजुर्ग महिला, नीलम गुप्ता (65 वर्ष) को पीछे से पकड़ा और दराट से उस पर हमला कर दिया। नीलम गुप्ता के हाथ पर गंभीर चोट आई है।
यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
एक अन्य घटना में, जालंधर ग्रामीण पुलिस ने यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में एक पुलिस कर्मचारी का 21 वर्षीय बेटा भी शामिल है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इससे पहले, पुलिस ने इस मामले में मुठभेड़ के बाद एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। महिला ने ग्रेनेड फेंकने के लिए इस्तेमाल किया गया ग्रेनेड अपने घर पर छिपा रखा था।
*जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में लुटेरे ने दराट से बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया, यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
— AAP watch (@AAP_watch) March 22, 2025
भगवंत मान की सरकार में लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन केजरीवाल दावा करते हैं कि उन्होंने पंजाब में कानून और व्यवस्था को शानदार बना दिया… pic.twitter.com/2aG0iogP2j
शिवाजी का तिलक पैर के अंगूठे से! अखिलेश ने किया रामजी लाल सुमन के बयान का समर्थन
मेरा यशु यशु गाने वाले बजिंदर सिंह विवादों में, महिला को पीटने का वीडियो वायरल
शख्स ने पलक झपकते ही दबोचा किंग कोबरा, देखकर दंग रह जाएंगे आप!
IPL नीलामी में न बिके, अब लखनऊ ने 2 करोड़ में लॉर्ड से की डील!
BCCI से बाहर, IPL में तूफान! क्या होगी ईशान की वापसी?
जस्टिस वर्मा के घर में जली करोड़ों की नकदी, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया वीडियो, तीन जजों की समिति करेगी जांच
RCB की जीत के बाद मीम्स की बाढ़, हंसी रोकना मुश्किल!
ईशान किशन का तूफानी शतक! सफलता का श्रेय किसे दिया?
आईपीएल ओपनिंग नहीं, मुंबई में दिखा सलमान का क्रिकेट प्रेम, युसूफ पठान का शतक बेकार!
येशू-येशू वाले पादरी बजिंदर का वायरल वीडियो: महिला का गला पकड़ा, थप्पड़ मारा, किताब से पीटा